लुधियाना में ‘लिव इन’ में रह रही युवती की हत्या का आरोपी युवक गोंडा से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में ‘लिव-इन’ में रह रही एक युवती की हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों पिछले छह महीने से फतेहगंज इलाके में किराये के मकान में ‘लिव-इन’ में रह रहे थे और ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली थी।

शर्मा के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि राधिका पहले से शादीशुदा थी लेकिन उसने यह बात सुनील से छिपाई थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुनील को राधिका के अतीत की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आठ जून की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गोंडा आ गया। शर्मा ने बताया कि इस मामले में राधिका के भाई राहुल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लुधियाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी