पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को की साइकिल भेंट

By दिनेश शुक्ल | Jul 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साइकिल भेंट की। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पिछले एक पखवाड़े से राज्य में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। वही प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे ने 27 जून को जबलपुर से अपने समर्थकों के साथ भोपाल के लिए साइकिल यात्रा शुरू की थी। जो शनिवार को भोपाल पहुँची और सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में इस यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध स्वरूप सायकिल भेंट की गई। मुख्यमंत्री को साइकिल भेंट कर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर उनका ध्यानाकर्षण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री से युवा कांग्रेस द्वारा अपील की गई कि जिस तरह वह पूर्व में सायकिल यात्रा निकाल कर मूल्य वृद्धि का विरोध करते थे। वैसे ही पुनः सडकों पर आकर विरोध करने का साहस दिखायें और जनता को राहत दिलाने का काम करें। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी