अडाणी समूह के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच की मांग करते हुए मंगलवार को उप राज्यपाल वी के सक्सेना के आवास के निकट प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज निवास के निकट प्रदर्शन किया। श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार के मित्रवादी पूंजीवाद ने देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर दिए हैं। आम जनता के खून-पसीने की कमाई डूब रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी खामोश हैं।’’

प्रमुख खबरें

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा