मारपीट में हुई युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)। सुलतानपुर जिले के करौंदीकला क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में अमनाईकपुर का राकेश (38) बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल कर हो गया था।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर आतंकी ढेर

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। तब कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राधेश्याम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया—बुझाया, जिसके बाद जाम खुल सका। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती