Bulandshahr में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक शादी समारोह में कथित तौर पर हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना चोला क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से धर्मेंद्र भाटी (36) की मौत हो गयी। ऐसा बताया जा रहा है कि वह एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के अजयनगर से एक बारात चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर गांव में आई थी। इस दौरान सुग्रीव नाम के व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से की गई हर्ष फायरिंग में धर्मेंद्र को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए नोएडा ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं लाइसेंसी पिस्तौल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा