Senegal में Youth Olympic Games का आगाज, पहली बार अफ्रीकी जमीन पर महाकुंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

डकार (सेनेगल), एक नवंबर (एपी) सेनेगल और अफ्रीकी संस्कृति से सरोबार युवा ओलंपिक खेलों का यहां रंगारंग उद्घाटन किया गया। यह पहला अवसर है जबकि अफ्रीका महाद्वीप में किसी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सेनेगल की राजधानी डकार के पास स्थित डायम्नियाडियो ओलंपिक स्टेडियम में शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में हजारों दर्शकों ने भाग लिया।

सेनेगल के राष्ट्रपति बस्सिरौ डियोमाये फेय ने खेलों की शुरुआत की घोषणा की। युवा ओलंपिक खेल 13 नवंबर तक डकार, पास के शहर डियाम्नियाडियो और समुद्र तट रिसॉर्ट सैली में आयोजित किए जाएंगे जिसमें 14 से 17 वर्ष तक की उम्र के लगभग 2700 खिलाड़ी भाग लेंगे। यूक्रेन पर 2022 में हमला करने के बाद यह पहला अवसर है जबकि रूस के खिलाड़ी अपने ध्वज तले किसी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

रूस के 13 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। युवा ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली शरणार्थी टीम में कीनिया और युगांडा में रहने वाले छह खिलाड़ी शामिल हैं जो ट्रैक एवं फील्ड, जूडो और ताइक्वांडो में भाग लेंगे। खिलाड़ी कुल मिलाकर 25 खेलों में 153 पदक स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

सिंगापुर ने 2010 में पहले ग्रीष्मकालीन युवा खेलों की मेजबानी की थी। डकार को मूल रूप से 2022 में खेलों की मेजबानी करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘यह सेनेगल, अफ्रीका और हमारे पूरे ओलंपिक परिवार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।’’ जिम्बाब्वे की पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक कोवेंट्री पिछले साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला और अफ्रीकी अध्यक्ष बनी थी।

प्रमुख खबरें

Lodha Developers का दिल्ली-एनसीआर में पहला कदम, Gurugram में 1,200 करोड़ रुपये से बनेगा ऑफिस कॉम्प्लेक्स

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर