बांद्रा में नशे का धंधा करने वालों का विरोध करने पर युवक की हत्या, दो संबंधी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2025

मुंबई के बांद्रा इलाके में नशे के धंधे का विरोध करने पर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई और इस दौरान उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दरगाह गली में बृहस्पतिवार की रात हुए इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शाकिर अली सेंडोले के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शाकिर के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार वालों पर हमला किया। इस हमले में शाकिर की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी शिरीन और भतीजा अफजल घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों.. इमरान पठान, उसकी पत्नी फातिमा जाकिर अली उर्फ कायनात, उस्मान जाकिर अली और जाकिर अली सेंडोले को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इमरान पठान और उसकी पत्नी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वे बांद्रा इलाके में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते थे। मामले की जांच जारी है। मृतक की बहन फिरोजा ने आरोप लगाया “मादक पदार्थ का धंधा करने वाले सलमान मलिक और उसकी पत्नी सोनी नशीली दवाओं की आपूर्ति इमरान पठान और उसकी पत्नी को करते थे। मेरे भाई शाकिर ने दरगाह गली इलाके में चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया था।” उन्होंने यह भी बताया कि परिवार ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो उन्हें लगातार धमकियां देते थे।

प्रमुख खबरें

Bangladesh की GDP मचा भूचाल, भारत के आगे जोड़ेगा हाथ

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! कांग्रेस से गठबंधन करेगी NCP? अजित पवार ने इस नेता को मिलाया फोन

Bangladesh में उथल-पुथल के बीच ISI ने बनाई खतरनाक योजना! भारत में लाखों लोगों को धकेलने की तैयारी

JF-17 को लेकर 4 बिलियन डॉलर की सौदेबाजी, लीबिया और पाकिस्तान में बहुत बड़ी डील!