BJP MLA Raja Singh को धमकी देने वाला युवक Rajiv Gandhi International Airport से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। हैदराबाद पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी ‘वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (वीओआईपी) एप्लिकेशन का उपयोग करके अलग-अलग नंबरों से लगातार विधायक को कॉल कर रहा था और उन्हें ‘‘गाली दे रहा था और धमकी दे रहा था।’’

गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह ने पुलिस को पूर्व में दी गई शिकायत में पहले कहा था कि उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले एक नंबर से कॉल आयी और कॉल करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और यहां तक ​​​​कि धमकी दी कि मतगणना के दिन से पहले वे उन्हें और उनके परिवार को मार देगा।

शिकायत में, भाजपा विधायक ने कहा था कि कॉल करने वाले ने गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की भी धमकी दी थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New India

राजस्थान SI Paper Leak मामले में SOG की कार्रवाई, दो और आरोपी पकड़े गए

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद