भारतीय बॉक्सर्स का फिर दिखा जलवा, अरूणधति चौधरी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

नयी दिल्ली। खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे जिससे देश के मुक्केबाजों के लिए प्रतियोगिता में एक और अच्छा दिन रहा। विकास (52 किग्रा) और अर्शी खानम (54 किग्रा) हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। अरूणधति के अलावा आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और गितिका (48 किग्रा) जीत दर्ज करने में सफल रहे। अरूणधति ने कोलंबिया की डेयानिएरा केसस जेरेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना युक्रेन की अन्ना सेज्को से होगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi