वाईएसआरसी सांसद ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चार करोड़ रुपये आवंटित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

मछलीपटनम। मछलीपटनम से वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी. बालशोवरी ने राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के कदम उठाने के लिए अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से चार करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष में दी जाएगी।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैंने कोविड-19 के मुश्किल वक्त में आपका हाथ मजबूत करते हुए अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में चार करोड़ रुपये का योगदान देने का फैसला किया है ताकि आप कोरोना वायरस से निपटने में इसका बेहतर इस्तेमाल कर सकें।’’ इस पत्र की प्रति बृहस्पतिवार को यहां मीडिया को जारी की गई।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में Gutkha-Paan Masala पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का कड़ा फैसला

क्रिकेट पिच से Television स्क्रीन तक, Rohit Sharma की नई Innings का आगाज़!

वह Parliament क्यों नहीं आ रहे? अभिषेक Banerjee ने Amit Shah पर साधा निशाना

Lungiwala टिप्पणी पर भड़के CPI(M) John Brittas, Susmita Dev के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस