YSRCP प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, तेदेपा की मान्यता रद्द करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सत्तारूढ़ दल युवजन श्रमिक रयाथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेताओं द्वारा कथित अभद्र के इस्तेमाल पर इस विपक्षी दल की मान्यता रद्द करने की मांग की। वाईएसआरसीपी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले पार्टी महासचिव वी विजय साई रेड्डी ने राष्ट्रपति से केंद्रीय कानून मंत्रालय को अदालतों की अवमानना अधिनियम के समान संसद में कानून बनाने का निर्देश देने का भी आग्रह किया, जिसके तहत संवैधानिक पदाधिकारियों की गरिमा को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए दंडित करने का प्रावधान हो।

प्रमुख खबरें

ओलंपिक में पीवी सिंधू अब भी विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती, कोच पुलेला गोपीचंद ने जताया भरोसा

पंजाब के अहम मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहे प्रधानमंत्री मोदी: आम आदमी पार्टी

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,069 हुई, ला गुआइरा में भारी तबाही

सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!