By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2025
युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घोषणा की है कि पार्टी अगले साल पूर्ण अधिवेशन आयोजित करेगी, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव हो सके और जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाया जा सके।
रेड्डी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, हम अगले साल एक बड़ा पूर्ण अधिवेशन आयोजित करेंगे, क्योंकि लोगों ने चंद्रबाबू के झूठ और भ्रष्टाचार को देख लिया है तथा वे उनके असफल शासन के लिए उन्हें अस्वीकार कर देंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं से अपने-अपने जिलों में कड़ी मेहनत करने, कार्यकर्ताओं से जुड़ने और सरकार के अधूरे वादों को उजागर करके जमीनी स्तर पर समर्थन जुटाने का आग्रह किया।