अवामी लीग को युनूस ने बताया फांसीवादी, रैली करने की नहीं दी अनुमति

By अभिनय आकाश | Nov 09, 2024

अवामी लीग को फासीवादी करार देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा कि वह अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी को रविवार की नियोजित रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं देगी। मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अंतरिम सरकार देश में किसी भी हिंसा या कानून व्यवस्था को तोड़ने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अवामी लीग अपने मौजूदा स्वरूप में एक फासीवादी पार्टी है। ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि इस फासीवादी पार्टी को बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं पर हमले के बाद क्या जाने वाली है युनूस की कुर्सी? भारत से चुपचाप ट्रंप तक पहुंच गई शेख हसीना!

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रहमान ने कहा कि निर्वासित तानाशाहों के सहयोगी अब भी देश-विदेश और शासन-प्रशासन में मौजूद हैं, जो अंतरिम सरकार को अस्थिर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस अंतरिम सरकार को किसी भी परिस्थिति में विफल नहीं होने दिया जाना चाहिए। लेकिन उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रमुख खबरें

नासिक का उदमल बनेगा महाराष्ट्र का पहला डार्क स्काई गांव, प्रशासन ने 42.14 लाख रुपये मंजूर किए

वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद पीड़ितों की मदद के लिए 50 Mental Health विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स