Viral Video । महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए Yunus Chaudhary का वीडियो वायरल, Congress ने पद से हटाया

By एकता | Nov 03, 2024

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने बागपत के जिला अध्यक्ष यूनुस चौधरी को पद से हटा दिया है। पार्टी ने उन्हें जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। कांग्रेस ने जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही है। बता दें, शनिवार को यूनुस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा, 'यूनुस चौधरी के ऊपर जो आरोप लगे हैं उसके मद्देनजर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है। वे बागपत के (कांग्रेस के) जिला अध्यक्ष पद पर थे जहां से उन्हें अब हटा दिया गया है और उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है कि जो भी उन पर आरोप लगे हैं उसका जवाब दें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Baba Siddique की तरह मार देंगे.... मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके Yogi Adityanath के लिए संदेश किसने भेजा?

युनूस चौधरी ने घटना को बताया राजनीतिक साजिश

युनूस चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। अपने बयान में उन्होंने इस घटना को अपने राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों द्वारा वीडियो को संपादित करके प्रसारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024 । भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जनता को कई सौगात देने का वादा, अमित शाह ने सोरेन सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना

पुलिस की प्रतिक्रिया

घटना के बारे में पूछने पर बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर