युवराज के लगातार छक्के जड़ने पर बोले चहल, ''स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

बेंगलुरू।रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि दिग्गज युवराज सिंह ने जब उनके ओवर में तीन छक्कें लगाये तो वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के जैसा महसूस कर रहे थे। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले युवराज ने बृहस्पतिवार को यहां रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ पारी के 14वें ओवर में चहल की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाये।

चहल ने युवराज द्वारा ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ने की ओर इशारा करते हुए कहा, मैं उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था। चहल ने हालांकि ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर युवराज की पारी का अंत किया। युवराज ने 12 गेंद में 23 रन बनाये। युवराज ने डरबन में 19 सितंबर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow