CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

By Ankit Jaiswal | Jul 23, 2026

दिल्ली में सीजेपी छात्र आंदोलन को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों के जरिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताते हुए संवाद और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है।

इसके कुछ समय बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पिता के तौर पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में कमियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह की पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं, वे दुखद हैं। कैफ ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं बंद होनी चाहिए और इस पूरे मामले का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित पक्ष बातचीत के जरिए रास्ता निकालेंगे।

करीब चौबीस वर्ष बाद एक बार फिर जुलाई के महीने में युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ एक साझा मुद्दे पर साथ नजर आए हैं। इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर दोनों ने संवाद, सुरक्षा और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया है।

प्रमुख खबरें

Barack Obama ने Donald Trump पर साधा निशाना, ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेट्स के लिए मांगा समर्थन

Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

Iran पर हमले की संभावना से Donald Trump का इनकार नहीं, समझौते का भी दिया विकल्प

Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh