राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

By अनुराग गुप्ता | Jun 24, 2022

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार घोषित होने के बाद यशवंत सिन्हा को सुरक्षा प्रदान की गई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। ऐसे में यशवंत सिन्हा की सुरक्षा में केंद्र सरकार के निर्देश पर सीआरपीएफ के कमांडो 24 घंटे तैनात रहेंगे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में मुख्य मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच होने वाला है। बीते दिनों यशवंत सिन्हा ने कहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों और अन्य वंचित वर्गों के लिए एनडीए की इस शीर्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से बहुत ज्यादा काम किया है।

कब होगा राष्ट्रपति चुनाव ?

हाल ही में चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जिसके मुताबिक, देश के अगले महामहिम को चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। जबकि 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और देश को नए महामहिम मिलेंगे। इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास