Zack Snyder हुए Huma Qureshi के फैन, बोले- अब हर फिल्म में Indian Actors को लेना चाहता हूं

By एकता | Mar 31, 2026

मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर जैक स्नाइडर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की है। जैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हुमा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया, जिनके साथ उन्होंने अब तक काम किया है। बता दें कि हुमा ने साल 2021 में जैक स्नाइडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। जैक ने हुमा के टैलेंट और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी की दिल खोलकर सराहना की है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से इम्प्रेस हुए Vivek Agnihotri, फिल्म की तारीफ कर Aditya Dhar को दी एक खास नसीहत

भारतीय कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की

सेट पर हुमा के काम और उनके व्यवहार से जैक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक बड़ी बात कह दी। फिल्ममेकर ने मजाकिया और सराहनीय अंदाज में कहा कि हुमा के साथ काम करने के बाद अब उनका मन करता है कि वे अपनी हर फिल्म में सिर्फ भारतीय एक्टर्स को ही कास्ट करें। हुमा ने भी जैक की पोस्ट पर प्यार जताते हुए उन्हें बेस्ट बॉस बताया, वहीं फराह खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

प्रमुख खबरें

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी

Pinarayi Vijayan पर ED कार्रवाई की मांग पर CPI नेता Binoy Viswam ने सीधी टिप्पणी से किया परहेज

SFJ और Pannun के इशारे पर सिंघु बॉर्डर पर आपत्तिजनक नारे लिखने वाले 3 गिरफ्तार

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार