जायरा वसीम ने खाने में फफूंद निकलने का दावा किया, प्रशंसकों से की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2024

 “दंगल” फिल्म में अभिनय के लिए प्रसिद्ध पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने एक भोजनालय में पाई में फंफूद लगे होने दावा करते हुए प्रशंसकों से बेकरियों से खाने का सामान खरीदते समय दो बार पड़ताल करने की अपील की।

उन्होंने लिखा, “स्थानीय बेकरियों से खाने की चीज लेने से पहले दो बार पड़ताल करें। पाई में फफूंद निकली।” वसीम को 2016 में बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म दंगल से प्रसिद्धि मिली थी, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने प्रसिद्ध पहलवान गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

इसके अलावा उन्होंने “सीक्रेट सुपरस्टार” और “द स्काई इज पिंक” में भी अभिनय किया था। साल 2019 में उन्होंने अभिनय से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म में हस्तक्षेप करता है।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन