भारत के लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता : जाकिर हुसैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

सिंगापुर, 14 अगस्त। तबला वादक जाकिर हुसैन का कहना है कि भारत के लिए वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते क्योंकि देश उनके दिल में बहुत खास जगह रखता है। हुसैन ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ऐसी भावना है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। भारत मेरे लिए बहुत खास देश है। यह एक संगीत सिम्फनी की तरह है जो संगीत के विभिन्न घटकों के बावजूद महान रचनात्मकता का एकीकृत संयोजन करने में सक्षम है।”

हुसैन ने कहा कि एक देश को उसकी संस्कृति के कारण प्यार और सम्मान दिया जाता है, न कि केवल उसके धन भंडार के आधार पर। उन्होंने कहा कि महान संगीतकार रविशंकर, बिस्मिल्लाह खान और देश के कई महान कलाकारों ने पूरी दुनिया की यात्रा की, दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया और भारत की सांस्कृतिक रचनात्मकता की ओर ध्यान दिलाया। भारत के उच्चायोग के सहयोग से सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी (एसआईएफएएस) द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सिंगापुर और भारत के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाते हुए किया जाएगा। हुसैन के साथ भारतीय कलाकार जयंती कुमारेश वीणा पर और कला रामनाथ वायलिन पर प्रस्तुति देंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया

Nepal Flood के बाद 275 भारतीय लापता, MEA ने 95 टन राहत सामग्री भेजी

Delhi Police ने Swatantra Bhardwaj पर SC ST Act और POCSO की धाराएं लगाईं

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार