Zakir Naik ने इस्लामाबाद से गाजा के लोगों को दिया ऐसा संदेश, सुनकर पाकिस्तान को भी लेबनान बना देगा इजरायल

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

जब से हमास और इजरायल के बीच जंग चल रही है, तब से जाकिर नाईक मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। वो लगातार विवादित बयान दे रहा है। पाकिस्तान में ही बैठकर जाकिर नाईक गोमांश और साधु-संतों को लेकर विवादित बयान दिया। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाला भारत का भगोड़ा जाकिर नाईक इन दिनों पाकिस्तान में है और वहां से लगातार जहरीले बयान दे रहा है। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक ने फिर से इजरायल हमास युद्द को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। नाईक ने कहा कि गाजा के लोग इजरायल के खिलाफ जिहाद को जारी रखे हुए हैं। जाकिर नाईक ने कहा कि इजरायल के साथ सभी देशों को व्यापार बंद कर देने चाहिए। इस दौरान जाकिर ने साधु संतों को लेकर भी जहरीला बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों ने पहली बार किया अपने मत का प्रयोग, बताया पीएम का दिया उपहार, नाच-गाकर मनाया जश्न, वीडियो वायरल

जाकिर नाइक अपने भड़काऊ भाषणों के लिए जाना जाता है और वर्तमान में 2016 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत भारत सरकार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा वांछित है। उन पर अपने नफरत भरे भाषण से लोगों को भड़काने का भी आरोप है। नाइक पीसटीवी नाम से एक चैनल चलाता है, जो अपनी विवादास्पद प्रकृति के कारण पूरे भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में प्रतिबंधित है और इसके कारण उसे कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में भी प्रवेश से वंचित कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Ram Mandir का मुख्य निर्माण पूरा, International Ramkatha Museum के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर

वैश्विक दबाव में Sensex 778 अंक टूटा, Nifty 23,119 के करीब बंद

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी