Zara Hatke Zara Bachke फिल्म जियो सिनेमा प्रीमियम पर 17 मई को रिलीज होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

नयी दिल्ली। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके जियो सिनेमा प्रीमियम पर 17 मई को रिलीज होगी। जियो सिनेमा ने यह जानकारी दी। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी दो जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली सफल फिल्म थी। इंदौर की पृष्ठभूमि पर आधारित, जरा हटके जरा बचके एक विवाहित जोड़े कपिल और सौम्या की कहानी है जिनकी भूमिका विक्की और सारा ने निभाई है। 

फिल्म की कहानी नायक-नायिका के तलाक पर आधारित है। रविवार को जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज से फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी दी। जियो सिनेमा के सब्सक्राईबर्स प्रति महीने 29 रुपये की राशि का भुगतान कर विज्ञापन मुक्त सामग्री देख सकते है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित जरा हटके जरा बचके फिल्म में इनामुल्हक़, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, राकेश बेदी और शारिब हाशमी ने भी अभिनय किया हैं।

प्रमुख खबरें

Udhayanidhi Stalin ने TVK विधायक Arul Vignesh की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग की

Flipkart में 11 साल बाद CEO Kalyan Krishnamurthy का इस्तीफा, अंतरिम कमान संभालेंगे Balaji

Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

Indore में सब्जी मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष Sonila Mimrot ने सरकारी कर्मी को जड़ा थप्पड़