ZEEL शेयर में 13 प्रतिशत की गिरावट, SEBI के प्रतिबंध के बाद टूटा शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अगस्त जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के शेयर में सोमवार को 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हैदराबाद स्थित कंपनी की जमीन को गिरवी रखने के मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज पर दो महीने तथा उसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) पुनीत गोयनका पर एक वर्ष के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई। बीएसई में कंपनी का शेयर 13 प्रतिशत टूटकर 100.40 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर 12.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.37 रुपये पर रहा। सेबी ने शुक्रवार देर रात जारी 150 पृष्ठ के अंतिम आदेश में एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन चंद्रा तथा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गोयनका को एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, बाजार नियामक ने उन पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

ऊपर से ही छूने दो... जब टीवी एक्टर Ankit Gupta से की गई थी बेहद गंदी मांग

एयरपोर्ट पर ट्रंप को लेने पहुंचे जिनपिंग, फूलों का गुलदस्ता देकर लगाया गले

SpiceJet को मिलेगी नई ताकत, 5500 करोड़ रुपये जुटाने के प्लान पर बोर्ड ने लगाई मुहर

Rajnath Singh और S Jaishankar 2+2 Ministerial Dialogue के लिए पहुंचे Tokyo