राहुल गांधी मानहानि केस: जी मीडिया ने अदालत से कहा, 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

जी मीडिया ने महाराष्ट्र में भिवंडी मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि चैनल के पास 2014 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का मूल वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। कुंटे का आरोप है कि राहुल गांधी ने छह मार्च 2014 को जिले के सोनाले गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की हत्या को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर कथित रूप से अपमानजनक बयान दिया था।

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया कि अदालत ने शनिवार को मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन अक्टूबर की तारीख तय की।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

सहारनपुर में पीएनबी करेंसी चेस्ट से मिले 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट, तीन बैंक अधिकारी निलंबित

नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात