रूस के हमलों के बीच नरम हुए जेलेंस्की का तेवर, बोले- शांति के लिए अपना पद छोड़ने को भी मैं तैयार

By अंकित सिंह | Feb 24, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि देश को नाटो सदस्यता दिलाने के बदले वह तुरंत पद छोड़ने को तैयार हैं। कीव में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की के हवाले से कहा, "अगर यूक्रेन में शांति है, अगर आप वास्तव में चाहते हैं कि मैं अपना पद छोड़ दूं, तो मैं तैयार हूं। ... मैं इसे नाटो के लिए बदल सकता हूं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वह "तुरंत" प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, "अगर यह शर्त है तो मैं इसे तुरंत नाटो (सदस्यता) के लिए बदल सकता हूं।"

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Trump ने छोड़ा साथ तो Volodymyr Zelensky की मदद के लिए Keir Starmer ने बढ़ाया अपना हाथ

रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन वर्ष पूरे होने के बीच सोमवार को यूरोप और कनाडा के कई नेता यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इस दौरे से युद्धरत राष्ट्र के कुछ सबसे महत्वपूर्ण समर्थकों द्वारा कीव के प्रति समर्थन प्रदर्शित किया गया। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो उन विदेशी आगंतुकों में शामिल थे जिनका रेलवे स्टेशन पर यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा और राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने स्वागत किया। वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यूरोप कीव में है क्योंकि यूक्रेन यूरोप में है। उन्होंने लिखा, ‘‘अस्तित्व की इस लड़ाई में, केवल यूक्रेन का ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप का भविष्य दांव पर लगा है।’’

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video