Putin को गले लगाने पर जेलेंस्की को लगी थी मिर्ची, अब अगस्त में मोदी पहुंचने वाले हैं यूक्रेन

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2024

रूस के कीव पर 2022 में हमला करने के करीब दो साल बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यूक्रेन की यात्रा करने वाले हैं। पीएम मोदी की यात्रा अगस्त के महीने में हो सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे, जहां वह राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। ताजा घटनाक्रम पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात के एक महीने सामने आया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेता गले मिलते नजर आए। जिस दिन पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद तीसरा कार्यकाल हासिल किया, उस दिन ज़ेलेंस्की ने उन्हें बधाई दी थी और युद्धग्रस्त देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। इस साल मार्च में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ एक फोन कॉल में पीएम मोदी ने भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और देश के लोगों-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया और चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: झूठ फैला रहा था ध्रुव राठी का पैरोडी अकाउंट, ओम बिरला की बेटी के बारे में अपमानजनक पोस्ट पर भेजा गया समन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को दुनिया के सबसे खूनी व्यक्ति को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत