अपनी मार्मिक अपीलों से जेलेंस्की ने हासिल किया दुनिया का समर्थन, पत्नी ने भी जनता को दिया ये पैगाम

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 01, 2022

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की  ने अपने शब्दों से आज यूक्रेन की जनता के अंदर जोश भर दिया है। उनके बोले गए शब्दों ने आज यूक्रेन के हर नागरिक और सैनिक बना दिया है और रूस की जनता के दिलों में भी जगह बना ली। उनकी मार्मिक अपीलों को सुनकर पूरी दुनिया के लोगों का दिल पसीज गया। जर्मनी की अनुवादक तो उनका संबोधन पढ़ते समय रुआंसी सी हो गई।

आपको बता दें युद्ध की शुरुआत के दिन गुरुवार की शाम यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक संदेश जारी करते हुए पश्चिमी नेताओं को  चेताया कि अगर आज यूक्रेन की मदद नहीं करेंगे तो कल उन्हें कुछ करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा यह युद्ध तुम्हारे दरवाजे तक भी पहुंच जाएगा।

एक जर्मन समाचार आउटलेट के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति के भाषण का अनुवाद करते हुए एक अनुवादक फूट-फूट कर रो पड़ी। स्क्रीन के राष्ट्रपति द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की है एक वीडियो का अनुवाद करते हुए अनुवादक ने सिर्फ इतना ही कहा कि रूस बुराई के रास्ते पर है। इसके बाद वो इतनी भावुक हो गई कि अपनी बात तक पूरी नहीं कर सकी।

हम यही हैं

युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति के देश छोड़ देने की खबरें भी आ रही थीं, लेकिन उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो ने यूक्रेन की सेना में एक नई जान फूंक दी। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा हम सब यहां हैं, उन्होंने अपने कार्यालय भवन के सामने 3 शीर्ष सलाहकारों के साथ एक वीडियो में अफवाहों पर यकीन नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा हम कीव में हैं। हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।

 

जेलेंस्की की पत्नी ने भी शेयर किया भावुक पोस्ट

जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का भी अपने पति के साथ यूक्रेन में रहने का फैसला किया है। वह भी लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से बात कर रही है। यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ने अपने पति के समर्थन में एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। पोस्ट में उन्होंने जनता को सराहा और कहा कि पत्र है कि अपने लोगों के बीच हूं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे देशवासियों मैं आज आपको टीवी पर, सड़कों पर इंटरनेट पर देख रही हूं। मैं आपकी पोस्ट और वीडियो देख रही हूँ और वीडियो देख रही हूं और मुझे गर्व है कि मैं आपके साथ अपनी धरती पर रह रही हूं। मुझे इस बात पर फक्र है कि मैं अपने पति और जनता के बीच हूं। उन्होंने एक दूसरी पोस्ट में अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा यह बच्चा कीव बम शेल्टर में पैदा हुआ था इसे अलग हालातों और शांति के माहौल में पैदा होना चाहिए था। उन्होंने लिखा बच्चों को यही देखना चाहिए कि हम सेना हैं, सेना ही हम हैं। यह बच्चे जो बम शेल्टर में पैदा हुए हैं, इन्होंने अपना बचाव खुद किया है।

 

आपको बताते चलें कि जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन सरकार को नव-नाजी बता रहे हैं और उस पर लुहांस्क और दोनेस्तक प्रांत में नरसंहार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया उनके इन संदेशों को नजरअंदाज कर रही है। जेलेंस्की ने सम्मानजनक तरीके से अपना पक्ष रखा है वह दृढ़ निश्चय और मुखर बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।