जेलेंस्की को रूस से युद्धविराम की उम्मीद, बोले-‘मैं तुर्किये में पुतिन का इंतजार करूंगा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें सोमवार से रूस के साथ पूर्ण और अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद है और वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘‘व्यक्तिगत तौर पर’’ बातचीत करने के लिए तुर्किये जाएंगे।

यूक्रेन ने रूस से मांग की थी कि वह वार्ता से पहले सोमवार से 30 दिवसीय युद्धविराम को बिना शर्त स्वीकार करे। इससे पहले, रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के सामने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में बिना किसी पूर्व शर्त के प्रत्यक्ष रूप से शांति वार्ता करने की पेशकश की, जिसका जेलेंस्की ने स्वागत किया।

हालांकि, जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि रूस को पहले युद्धविराम करना होगा। पुतिन ने कहा कि वार्ताओं का उद्देश्य “संघर्ष की मूल जड़ को खत्म करना” और “दीर्घकालिक व टिकाऊ शांति कायम करने पर पहुंचना” होगा।

पुतिन ने एक संबोधन में कहा, “हम तुरन्त वार्ता शुरू करना चाहेंगे, अगले बृहस्पतिवार, 15 मई को, इस्तांबुल में, जहां पहले वार्ताएं आयोजित की गई थीं और जहां उन्हें बाधित किया गया था।” उन्होंने कहा कि बातचीत “बिना किसी पूर्व शर्त” के होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी