By अभिनय आकाश | Sep 26, 2024
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो पीएम मोदी की मेहनत पर पानी फेर दे रही है। पिछले कुछ महीनों में पीएम मोदी तीन बार जेलेंस्की से मिल चुके हैं। मगर हर बार जेलेंस्की ने भारत को धोखा दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अमेरिका में हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में जेलेंस्की पीएम मोदी से मिले। जंग खत्म करने के लिए पीएम मोदी के साथ हां में हां मिलाते रहे। लेकिन पीएम मोदी के साथ मीटिंग खत्म होते ही एक ऐसी जगह पर पहुंच गए जो सभी को हैरान कर देगी। वैसे जेलेंस्की की तस्वीर देख अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भड़क उठे हैं। दरअसल, शांति की बातें करने वाले जेलेंस्की रूस पर हमला करने के लिए बम और बारूद के गोलों पर ऑटोग्राफ लेते नजर आएं।
डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की को शातिर व्यक्ति बोलते हैं। ट्रंप का कहना है कि धरती पर वो एकलौते सेल्समैन हैं जो जब भी अमेरिका आते हैं हर बार 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की चाहते हैं कि मैं कभी भी राष्ट्रपति न बन पाऊं। वो कमला हैरिस को ही राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। कमला हैरिस यूक्रेन को पैसा और हथियार दोनों दे रही हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बन गया तो जेलेंस्की को बुलाऊंगा और सीधे पुतिन के सामने बैठा दूंगा। मैं जेलेंस्की से बोलूंगा कि जंग खत्म करो। जेलेंस्की मुझे कट्टर बताते हैं। लेकिन खट्टर व्यक्ति ही जंग रुकवा सकता है।