यू्क्रेन में युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ की बढ़ी लोकप्रियता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

लंदन। रूस के यूक्रेन पर हमले करने और इस हमले का डट का मुकाबला करने के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की देश का ताकतवर चेहरा बनकर सामने आए हैं, इस बीच लोगों को उनकी कॉमेडी सीरिज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ की भी याद आई और कई देश इस सीरीज के अधिकार खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व अभिनेता एवं कॉमेडियन जेलेंस्की की यह सीरिज 2015 में आई थी। इसमें जेलेंस्की ने एक अध्यापक वसीली पेत्रोविच गोलोबोरोडकोस का किरदार निभाया था, जो यूक्रेन के भ्रष्टाचार की निंदा करने वाले एक छात्र के वीडियो के वायरल होने के बाद अप्रत्याशित रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: भारतीय वायु सेना के चार विमान 798 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटे

‘चैनल 4’ ने घोषणा की है कि ब्रिटेन में उसके पास कॉमेडी सीरिज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ के अधिकार हैं और वह हर सप्ताह रविवार को उसका एक एपिसोड प्रसारित करने की योजना बना रहा है। ‘इको राइट्स’ के पश्चिम एशिया में एमबीसी, रोमानिया में ग्रीस के एएनटी-1 और प्रो टीवी के साथ-साथा बुल्गारिया, मोल्दोवा, एस्टोनिया, फ्रांस, फिनलैंड और जॉर्जिया में प्रसारकों के साथ समझौते करने की खबर भी है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में यदि किसी के पास प्रसारण के अधिकार हैं, तो किसके पास हैं। निकोला ने कहा, ‘‘ लोग हैरान हो जाते हैं कि एक कॉमेडियन, नेता हो सकता है, लेकिन वह हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक