यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अर्जेंटीना और चिली के राष्ट्रपतियों से की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

ब्यूनस आयर्स। रूसी युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लातिन अमेरिका से समर्थन हासिल करने के अपने अभियान पर जोर देते हुए अर्जेंटीना और चिली के नेताओं से शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मैं एक महत्वपूर्ण क्षेत्र - लातिन अमेरिका के साथ संबंध निरंतर बनाए रखना चाहता हूं।’’ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के साथ जेलेंस्की की बातचीत इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो और ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई के साथ वार्ता के करीब दो सप्ताह बाद हुई है। उस वक्त, जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा था कि लासो और जियामाटेई के साथ बातचीत ने ‘‘लातिन अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने की हमारी नयी नीति की शुरुआत’’ को चिह्नित किया है।

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी