Zhu Hai Yun: China का ये जासूसी जहाज भारत के लिए बड़ा खतरा! एक बार में लॉन्‍च कर सकता है कई ड्रोन

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2023

आपने अनमैन्ड एरियल व्हीकल यानी यूएवी का नाम सुना होगा। दरअसल, हम ड्रोन्स की बात कर रहे हैं जिनका इस्तेमाल इन दिनों शादी-विवाह से लेकर फिल्मों की शूटिंग तक में हो रहा है। ये अब आपके घरों तक पास्ता-पिज्जा भी डिलीवर करने लग गए हैं। यानी इसे किसी एक जगह से बैठे-बैठे ऑपरेट किया जा सकता है, भले ही आप उस जगह पर मौजूद न हो। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे जहाज के बारे में सुना है जो बिना चालक दल के समुंद्र में तैरता हो। दरअसल, चीन ने कुछ ऐसा ही जहाज बनाने का दावा किया है जो पानी पर  बिना किसी चालक दल के सफर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Taliban पर मेहरबान हुआ लाल सुल्तान, मुहैया करा रहा मॉर्डन हथियार, जानें क्या है ड्रैगन का नया प्लान

चेन ने कहा कि इसने इच्छित परिणाम को पूरा किया। इससे पहले, पिछले साल मई में पोत का पहली बार बीजिंग द्वारा अनावरण किया गया था। हालाँकि, झू हे यूं का निर्माण जुलाई 2021 में चीन की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनी हुआंगपु वेनचोंग शिपयार्ड द्वारा शुरू किया गया था, जो चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी है। इसकी लॉन्चिंग के समय, ऐसी खबरें थीं कि जहाज को 2022 के अंत तक डिलीवर कर दिया जाएगा। खबर है कि इस ड्रोन जहाज का इस्तेमाल चीन जासूसी के लिए करने जा रहा है। अगर ऐसा है तो ये भारत के लिए चिंता की  बात हो सकती है। ये जहाज इतना एडवांस है कि आसानी से रडार की पकड़ में नहीं आने वाला। 

प्रमुख खबरें

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला

ज़रा हटके ज़रा बचके, ये सफर नहीं आसान...10 KM का किराया 500 रुपये! भाषा विवाद के बीच अपने ही शहर में टूरिस्ट बने मुंबईवासी?

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर