December 2025 Monthly Rashifal: दिसंबर में चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अटके काम होंगे पूरे, धन-वैभव और प्रेम के योग बनेंगे

By अनन्या मिश्रा | Dec 02, 2025

साल 2025 का आखिरी महीना सभी राशियों के लिए कई नए मौके और कुछ खास बदलाव लेकर आ रहा है। बता दें कि दिसंबर का यह महीना ग्रहों के परिवर्तन और शुभ संयोगों से भरपूर रहेगा। वहीं कुछ लोगों के पुराने और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो कुछ राशियों के लिए दिसंबर का यह महीना आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

दिसंबर राशिफल 2025

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर महीने की शुरूआत काफी सकारात्मक रहेगी। जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, धन लाभ के संकेत और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह परिवार और कार्य क्षेत्र दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। निवेश के लिए समय ठीक रहेगा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

इस महीने नई योजनाएं बनेंगी और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के जातकों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे और इस महीने आपको निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों को घर-परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और आर्थिक पक्ष भी पहले से बेहतर रहने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट्स का लाभ होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को काम के बोझ के बीच घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं और साझेदारी में आपको सावधानी रखें।

तुला राशि

दिसंबर महीने में तुला राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को दिसंबर के महीने सतर्क रहना जरूरी है। इस महीने सलाह दी जाती है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। साथ ही नौकरी बदलने का भी विचार बन सकता है।

धनु राशि

दिसंबर के महीने में धनु राशि के जातकों का भाग्य मजबूत रहेगा। इन जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि

इस महीने मकर राशि वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। वहीं इन जातकों को विदेश से भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के चांस हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि

दिसंबर के महीने के अंत मीन राशि के लोग कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे और करियर में नई दिशा मिलने के भी योग बन रहे हैं।

प्रमुख खबरें

GT vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, रोहित शर्मा की वापसी पर आया बड़ा अपडेट

Women Reservation Bill पर विपक्ष में पड़ी फूट? जानें Parliament में फेल होने का पूरा Game Plan

UP के लाखों किसानों को Yogi Govt की बड़ी राहत, गेहूं बेचने के लिए Registration की शर्त खत्म

Top 10 Breaking News 20 April 2026 | Delhi Power Tariff Hike | Jammu and Kashmir Udhampur Accident | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें