अब Zomato से खाना मंगाना ग्राहकों को पड़ेगा महंगा, Festive Season के बीच कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

By रितिका कमठान | Oct 23, 2024

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों पर अब रेस्टोरेंट से खाना घर पर मंगाना काफी आम चलन है। फूड डिलीवरी ऐप जैसे जोमैटो और स्विगी के जरिए आसानी से लोग घर बैठे खाना ऑर्डर करते है। इसी बीच फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अपनी डिलीवरी में बड़ा बदलाव किया है।

इससे पहले अगस्त 2023 में जोमैटो ने मुनाफा मार्जिन बढ़ाने के अपने प्रयासों को मजबूती देने के उद्देश्य से पहली बार 2 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क पेश किया था। बाद में इस शुल्क को बढ़ाकर 3 रुपये किया गया था। इस वर्ष एक जनवरी को प्लेटफॉर्म शुल्क को बढ़ाकर चार रुपये किया गया था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023 में जोमैटो ने 64.7 करोड़ का ऑर्डर वॉल्यूम दर्ज किया था। इसके शुल्क ढांचे में 1 रुपये की वृद्धि से सालाना 65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है।

जोमैटो ने 22 अक्टूबर को दूसरी तिमाही के लिए लाभ में वृद्धि की घोषणा की, जो उम्मीदों से कम रही, जिसका मुख्य कारण इसके "डार्क स्टोर्स" के विस्तार में निवेश से मार्जिन पर दबाव था, जिसका उपयोग इसके ब्लिंकिट क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर पूरा करने के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि प्लेटफ़ॉर्म शुल्क हर फूड ऑर्डर पर जीएसटी, रेस्तरां शुल्क और डिलीवरी शुल्क के अतिरिक्त जोड़ा जाने वाला एक अतिरिक्त शुल्क होता है। ताजा आंकड़ों की मानें तो 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के लिए जोमैटो ने समेकित शुद्ध लाभ की सूचना दी जो लगभग पांच गुना बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गया। 

प्रमुख खबरें

England Series के बाद Indian Team का साथ छोड़ेंगे Ryan Ten Doeschate, कम Travel और परिवार को देना चाहते हैं वक्त

IPL 2027 के लिए Mumbai Indians का बड़ा एक्शन प्लान, Mahela Jayawardene और कप्तानी पर लटकी तलवार

ICC New Rules: वनडे और टी20 विश्व कप का बदला स्वरूप, सुपर 7 और सुपर 10 से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच

FIFA World Cup 2026: Argentina और Messi पर पक्षपात के आरोप, ऑनलाइन याचिका में उठी टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग