Valentine's पर Ex से लेना है बदला? Poland का Zoo लाया है अनोखा 'Cockroach' ऑफर

By एकता | Feb 02, 2026

फरवरी का महीना आते ही हर तरफ कपल्स और गुलाबों की चर्चा होने लगती है। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं, तो हो सकता है कि 'वैलेंटाइन वीक' के नाम से ही आपको थोड़ी चिढ़ होने लगे। लेकिन घबराइए मत, पोलैंड का एक चिड़ियाघर आपके लिए एक धमाकेदार और मजेदार ऑफर लाया है, जहां आप अपने 'एक्स' से एक अनोखा बदला भी ले सकते हैं और जानवरों की मदद कर एक नेक काम भी कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह ऑफर?

चिड़ियाघर ने इस कैंपेन को 'आपके एक्स के लिए एकदम सही तोहफा' बताया है। उनका कहना है कि यह पुरानी यादों को खत्म करने और जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का एक सांकेतिक तरीका है।

यहां अलग-अलग बजट के हिसाब से 'बदले' के विकल्प दिए गए हैं

बेसिक प्लान (लगभग ₹1,290): आप एक मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच को गोद लेकर उसका नाम अपने एक्स पर रख सकते हैं। इसके बदले आपको एक डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा।

प्रो प्लान (लगभग ₹3,870): अगर आप देखना चाहते हैं कि उस कॉकरोच का अंत क्या हुआ, तो इतने पैसे खर्च करने पर आपको उसकी तस्वीर भी भेजी जाएगी (अक्सर इसे बिल्ली या किसी अन्य जानवर को खिला दिया जाता है)।

वीआईपी पैकेज (लगभग ₹7,000): अगर आपका गुस्सा सातवें आसमान पर है, तो यह पैकेज आपके लिए है। इसमें आपके एक्स के नाम वाले कॉकरोच को मीरकैट के सामने परोसा जाएगा और आप इस पूरे 'बदले' का गवाह बन पाएंगे।

सोशल मीडिया पर हलचल

यह खबर आते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इसे 'ब्रेकअप से उबरने का सबसे सस्ता और टिकाऊ तरीका' बता रहे हैं। चिड़ियाघर का मानना है कि इससे न केवल लोगों का मनोरंजन हो रहा है, बल्कि जुटाया गया पैसा जानवरों के कल्याण के नेक काम में इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार