खत्म नहीं हो रही जुबैर की मुश्किलें, 10 महीने पुराने केस में अब लखीमपुर पुलिस ने जारी किया वारंट

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2022

आल्ट न्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट से भले ही सीतापुर में दर्ज मुकदमे में जमानत मिल गई हो लेकिन फिलहाल जुबैर के जेल से बाहर आने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के लीखमपुर खीरी पुलिस ने मोहम्मद जुबैर को एक साल पहले 153 ए के तहत दर्ज मामले में वारंट बी तामील कराया है। एसीजेएम कोर्ट से जारी वारंट को मोहम्मदी पुलिस ने सीतापुर जिला कारागर पहुंच कर तामील कराया। 

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद जुबैर की जमानत पर सुनवाई के लिए SC तैयार, याचिका में कहा- जान से मारने की दी जा रही धमकी

पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार कटियार नाम के शख्स ने जुबैर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ट्विटर पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। तदनुसार, जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जुबैर को दो दिन पहले दिल्ली से सीतापुर लाया गया था, जहां पिछले सप्ताह दर्ज एक अलग मामले में वह जेल में बंद था। दिल्ली पुलिस ने जुबैर को सीतापुर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे सीतापुर मामले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा