‘टू प्लस टू’ वार्ता : भारत, आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

राष्ट्रीय राजधानी में 20 नवंबर को होने वाली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के दूसरे सत्र में भारत और आस्ट्रेलिया के संपूर्ण रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स तथा पेनी वोंग भारत-आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग और बढ़ाने पर वार्ता करेंगे। मंत्रालय ने वार्ता की भारत द्वारा मेजबानी किए जाने की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि मंत्रियों द्वारा रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किए जाने की उम्मीद है। हमास-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया में स्थिति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का बढ़ता सैन्य दबदबा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर वार्ता होने की उम्मीद है।

इससे पहले, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मार्ल्स 19-20 नवंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इसने कहा कि वह रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला देखेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करने के लिए 19 से 20 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया