भारत में सोशल मीडिया को जिस तरह से बहुत बार गलत तरीके से इस्तेमाल करने की घटनाएं सामने आती है उसको देखते हुए इसके इस्तेमाल से जुड़े नियम अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए नए अनुपालन यानी दिशा-निर्देश लागू किए हैं, जिनके बाद Instagram, X (पहले Twitter) और YouTube जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बेहद कम समय के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
यहाँ पर कार्रवाई करने का मतलब किसी आपत्तिजनक सामग्री को इन्टरनेट से हटाना है। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील या गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट सामने आता है, तो उसे हटाने के लिए अब 24 घंटे नहीं, बल्कि सिर्फ 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय मिलेगा। सरकार का मानना है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से फैलने वाले गलत और नुकसानदायक कंटेंट को रोकने के लिए इतनी ही तेज कार्रवाई जरूरी है।
अब सिर्फ 2 घंटे में होगा एक्शन
अब तक सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा समय मिलता था। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। अगर किसी कंटेंट को संवेदनशील या गंभीर श्रेणी में रखा जाता है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म को महज दो घंटे के भीतर उसे हटाना होगा। यानी आपको रिव्यु कर उसे अपने पेज या फिर प्रोफाइल से हटाने के लिए अब सिर्फ दो घंटे का ही समय दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें: अब शिवाजी, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह जैसे लोग क्यों नहीं मिलते?
इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलने की उम्मीद है जो ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी वीडियो या निजी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। कई बार ऐसे पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं और पीड़ित को भारी मानसिक और सामाजिक नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार की कोशिश है कि ऐसे मामलों में कंटेंट वायरल होने से पहले ही उसे हटाया जा सके।
किन मामलों में तुरंत हटाना होगा कंटेंट?
नई गाइडलाइन खास तौर पर उन मामलों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जिनसे किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, सुरक्षा या निजता पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे मामलों में शामिल हैं—
-किसी की निजी फोटो या वीडियो को उसकी अनुमति के बिना इंटरनेट पर साझा करना।
-AI की मदद से तैयार किए गए डीपफेक वीडियो, बदली हुई आवाज या चेहरा, जिनका इस्तेमाल किसी को बदनाम करने, धोखा देने या गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जाता है।
-अदालत के आदेश या सरकार की ओर से अवैध घोषित किए गए कंटेंट को भी पहले की तुलना में काफी कम समय में हटाना होगा। जहाँ पहले आपको अदालत से जुड़े किसी भी अवेध कंटेंट को हटाने के लिए 36 घंटे तक का समय मिलता था, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 3 घंटे कर दी गई है।
-AI से बने फोटो और वीडियो पर रहेगा साफ-साफ डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें: क्या केंद्र सरकार के आगे झुकी Meta? Arvind Kejriwal का दावा- 'बिना वजह भारत में रिस्ट्रिक्ट किया मेरा सोशल मीडिया अकाउंट'
सरकार ने केवल कंटेंट हटाने के नियम ही नहीं बदले हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार होने वाले कंटेंट को लेकर भी नई पारदर्शिता अनिवार्य कर दी है।अगर कोई क्रिएटर AI की मदद से फोटो, वीडियो, ऑडियो या किसी अन्य तरह का डिजिटल कंटेंट तैयार करता है, तो उसे अपलोड करते समय स्पष्ट रूप से बताना होगा कि यह सामग्री AI से बनाई गई है। इसके साथ ऐसे कंटेंट में उचित डिस्क्लेमर और जरूरी मेटाडेटा भी शामिल करना होगा ताकि दर्शकों को शुरुआत से ही इसकी वास्तविकता का पता रहे।
अगर कोई क्रिएटर AI के इस्तेमाल की जानकारी छिपाता है, तो संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जिम्मेदारी होगी कि वह ऐसे कंटेंट की पहचान करे। जरूरत पड़ने पर उस पर वॉटरमार्क लगाए या फिर उसे पूरी तरह हटा दे। हालांकि, स्मार्टफोन कैमरे में होने वाले सामान्य फोटो एन्हांसमेंट, कलर करेक्शन या बेसिक एडिटिंग जैसे फीचर्स इस नियम के दायरे में नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Meta को भारत की कड़ी चेतावनी: Deepfakes और CSAM पर Mark Zuckerberg की माफी, अब नहीं मिलेगा Safe Harbor Protection
बड़ी टेक कंपनियों पर बढ़ेगा कानूनी दबाव
सरकार ने इन नियमों को केवल सलाह तक सीमित नहीं रखा है। इनके पालन को सीधे आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा से जोड़ दिया गया है। सेफ हार्बर वह कानूनी सुरक्षा है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया कंपनियां अपने यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं मानी जातीं। लेकिन अगर कोई प्लेटफॉर्म तय समय के भीतर आपत्तिजनक कंटेंट नहीं हटाता या अवैध AI आधारित सामग्री पर कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो उसे यह कानूनी सुरक्षा गंवानी पड़ सकती है।ऐसी स्थिति में संबंधित प्लेटफॉर्म और उसके अधिकारियों पर सिविल और आपराधिक कार्रवाई का रास्ता भी खुल सकता है।
यूजर्स पर क्या होगा असर?
इन नियमों के लागू होने के बाद आम यूजर्स के सोशल मीडिया अनुभव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फर्जी खबरें, डीपफेक वीडियो, गलत जानकारी और विवादित पोस्ट पहले की तुलना में कहीं तेजी से हटाई जा सकेंगी। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा नियंत्रित और सुरक्षित नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस बदलाव का एक दूसरा पहलू भी है। इतने कम समय में कार्रवाई करने के लिए कंपनियों को बड़े पैमाने पर AI आधारित मॉडरेशन सिस्टम का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में कई बार व्यंग्य, समाचार रिपोर्टिंग या पूरी तरह वैध पोस्ट भी गलती से नियमों के दायरे में आ सकती हैं और उन्हें अस्थायी रूप से हटा दिया जा सकता है।
यानी आने वाले समय में सोशल मीडिया पर कंटेंट की निगरानी पहले से कहीं ज्यादा तेज और सख्त होगी। इसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाना और AI के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है, लेकिन इसके साथ यह चुनौती भी बनी रहेगी कि वैध और अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़े कंटेंट पर अनजाने में असर न पड़े।
दरअसल, USB-C पोर्ट ने स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की दुनिया में चार्जिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दिया है। अब एक ही तरह का पोर्ट में कई डिवाइसों में देखने को मिलता है। इसी वजह अधिकतर लोग समझ लेते हैं कि यदि लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, तो वह किसी भी USB-C चार्जर से आसानी से चार्ज हो जाता है।
हालांकि, सच तो इससे काफी अलग है। कई बार यूजर नया चार्जर खरीदने के बाद भी हैरान हो जाते हैं कि उनका लैपटॉप चार्ज क्यों नहीं कर रहा। खासकर, हर टाइप-C पोर्ट का काम चार्जिंग करना होता ही नहीं है। आइए आपको USB Type-C पोर्ट के पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
सभी USB-C पोर्ट एक जैसे नहीं होते
- असल में आप USB-C कनेक्टर को तकनीकी दुनिया का 'स्विस आर्मी नाइफ'(मल्टी-टूल) मान लेते हैं। एक ही पोर्ट से डेटा ट्रांसफर हो सकता है, वीडियो आउटपुट दिया जा सकता है, ऑडियो सुना जा सकता है और डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
- हालांकि, यह जरुरी नहीं है कि आपके लैपटॉप का पोर्ट इन सभी सुविधाओं को सपोर्ट करता है। कई बार बजट और मिड-रेंज लैपटॉप में कंपनियां एक USB-C पोर्ट सिर्फ डेटा (फाइल्स या फोटो) ट्रांसफर करने के लिए देती हैं। वहीं, कुछ अन्य लैपटॉप में एक पोर्ट सिर्फ डिस्प्ले कनेक्ट करने के काम आता है। लेकिन पोर्ट की शक्ल देखकर पता लगाना कि इससे चार्जिंग हो जाएगी, तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है।
USB-C का पॉवर डिलीवरी कॉम्पिटेबल होना जरूरी
यदि किसी USB-C पोर्ट से लैपटॉप को चार्ज होना, तो उस पोर्ट के भीतर USB पॉवर डिलीवरी (PD) नाम की तकनीकी का होना जरुरी है। यही वो तकनीक है जिससे USB-C पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने के लायक बन जाएगा और तय करेगा कि लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से कितनी बिजली भेजी जानी चाहिए।
Thunderbolt और USB-C में कन्फ्यूज न हों
- ऐसे में कई यूजर Thunderbolt और USB-C को एक ही तकनीक समझ लेते हैं, बल्कि दोनों में काफी अंतर है। Thunderbolt भी USB-C कनेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें सामान्य USB-C की तुलना में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
- Thunderbolt 4 और Thunderbolt 5 पोर्ट तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले सपोर्ट और बेहतर चार्जिंग क्षमता प्रदान करता है। इसलिए हर Thunderbolt पोर्ट USB-C जरुर होता है, लेकिन हर USB-C पोर्ट Thunderbolt नहीं होता।
कैसे चेक करें आपका  USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है या नहीं?
- क्या आपको भी अपने लैपटॉप के USB-C पोर्ट की क्षमता नहीं पता है, तो सबसे आसान तरीका है उसकी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन चेक करना। कुछ निर्माता USB-C पोर्ट के पास पावर, बैटरी या Thunderbolt का लोगो देते हैं, जिससे पहचान आसान हो जाती है। लेकिन सभी कंपनियां ऐसा नहीं करती है।
- वहीं, कुछ लैपटॉप में केवल एक USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बाकी पोर्ट सिर्फ डेटा ट्रांसफर के लिए होते हैं। ऐसे में यदि आपको जानना है कि आपके लैपटॉप का USB-C पोर्ट चार्जिंग सपोर्ट करना है या नहीं, तो आपको कंपनी की वेबसाइट या फिर यूजर मैनुअल को एक बार जरुर देख लें।
आए दिन WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता है। ग्रुप चैटिंग को और भी खास बनाने के लिए कंपनी यूजर के लिए तमाम सुविधाएं लेकर आती है। WhatsApp ने कहा है कि  इन अपडेट्स के मुख्य ग्रुप में होने वाली बातचीत को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना, फैसले जल्दी लेना और जरुरी जानकारी सभी सदस्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
इन नए अपडेट्स में Polls में अतिरिक्त कंट्रोल, @all Mention और मौजूदा ग्रुप से एक क्लिक में नया ग्रुप बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हुईं है। इन फीचर्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
Polls में मिले नए कंट्रोल
- WhatsApp ने अपने नए फीचर Polls फीचर को पहले से ज्यादा उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए समय सीमा (End Time) तय कर सकेंगे। तय किए गए समय पर वोटिंग पूरा होने के बाद यह बंद हो जाएगा। वैसे यह सुविधा मीटिंग, इवेंट या किसी समय-सीमा वाले फैसले के लिए काफी काम आएगी।
- इसके अतिरिक्त, जब पोल में वोट डालने वाले लोगों के नाम छिपाने का ऑप्शन भी मिलेगा। यानी प्रतिभागी अपनी पसंद व्यक्त किए बिना मतदान कर सकेंगे। वहीं, यदि पोल पोस्ट करने के बाद सवाल में कोई गलती रह जाती है या उसे स्पष्ट करना हो, तो पोल बनाने वाला व्यक्ति 15 मिनट के बाद भीतर प्रश्न को एडिट कर दें। इससे नया पोल बनाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
अब @all से एक साथ सभी तक पहुंचेगा मैसेज
- WhatsApp ने ग्रुप चैट में @all Mention फीचर जोड़ा गया है। इसके मदद से यूजर सिर्फ @all टाइप करके पूरे ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेज सकता है। इस फीचर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा या जरूरी सूचना के लिए हर सदस्य को विभिन्न टैग करने की जरुरत नहीं होगी।
- अगर किसी ग्रुप्स में 32 से अधिक मेंबर हैं, वहां यह सुविधा सिर्फ ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध रहेगी। यदि कोई यूजर ऐसे नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहता है, तो वह ऐप की Notification Settings  में जाकर @all नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकता है।
मौजूद ग्रुप से एक क्लिक में बनाए नया ग्रुप
-इतना ही नहीं, कंपनी के ग्रुप को मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए नया फीचर एड ऑन किया है। अब आपको मौजूदा ग्रुप के सदस्यों के साथ सिर्फ एक स्टेप में नया ग्रुप बनाया जा सकेगा। इसके लिए अब मेंबर्स को दोबारा एक-एक करके जोड़ने की जरुरत नहीं होगी।
- WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर उन परिस्थितियों में काफी फायदेमंद है, जो किसी खास विषय पर अलग से चर्चा करनी हो, किसी कार्यक्रम की योजना बनानी हो या किसी विशेष गतिविधि के लिए अलग ग्रुप तैयार करना हो, ताकि मुख्य ग्रुप की बातचीत प्रभावित न हो।
टेलीग्राम को एप्पल के अनुप्रयोग भंडार से कुछ समय के लिए हटाए जाने की घटना ने एक बार फिर डिजिटल मंचों पर सामग्री की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज कर दी है। हालांकि टेलीग्राम की ओर से त्वरित कार्रवाई किए जाने के बाद एप्पल ने उसी दिन इस अनुप्रयोग को दोबारा उपलब्ध करा दिया। पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि बड़े संचार मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी किस तरह की जानी चाहिए।
मौजूद जानकारी के अनुसार, एप्पल ने बताया कि उसके समीक्षा तंत्र को एक उपयोगकर्ता द्वारा बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री साझा किए जाने की जानकारी मिली थी। कंपनी की नीतियों के तहत इस प्रकार की सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसी कारण एहतियात के तौर पर टेलीग्राम को कुछ समय के लिए अनुप्रयोग भंडार से हटा दिया गया।
बता दें कि टेलीग्राम ने मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित सामग्री को तुरंत हटाया और उसे साझा करने वाले उपयोगकर्ता के खाते पर स्थायी रोक लगा दी। इसके बाद एप्पल ने दोबारा समीक्षा की और अनुप्रयोग को उसी दिन फिर से अपने अनुप्रयोग भंडार में बहाल कर दिया।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब टेलीग्राम को इस तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ा हो। वर्ष 2018 में भी एप्पल ने आपत्तिजनक सामग्री मिलने के कारण कुछ समय के लिए इस अनुप्रयोग को हटा दिया था। उस समय टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का भरोसा दिया था, जिसके बाद सेवा बहाल कर दी गई थी।
टेलीग्राम का कहना है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी किसी भी सामग्री के प्रति उसकी शून्य सहनशीलता की नीति है। कंपनी के अनुसार, केवल इस वर्ष ही उसने ऐसी सामग्री से जुड़े लगभग तीन लाख अड़तीस हजार समूहों और माध्यमों को बंद किया है। कंपनी का दावा है कि वह पहचान करने वाली आधुनिक प्रणालियों का उपयोग कर इस तरह की सामग्री के प्रसार को रोकने का लगातार प्रयास कर रही है।
इस घटनाक्रम पर एपिक गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम स्वीनी ने भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक उपयोगकर्ता द्वारा साझा की गई अवैध सामग्री के आधार पर पूरे अनुप्रयोग को हटाया जाता है, तो इतने बड़े स्तर पर चलने वाले किसी भी संचार मंच के लिए काम करना कठिन हो सकता है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यही मानक सभी अन्य संदेश सेवा अनुप्रयोगों पर भी समान रूप से लागू किया जाएगा।
मौजूद जानकारी के अनुसार, हाल के महीनों में टेलीग्राम कई देशों के नियामकों की निगरानी में रहा है। अप्रैल में ब्रिटेन के संचार नियामक ऑफकॉम ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के प्रसार को लेकर जांच शुरू की थी। हालांकि टेलीग्राम ने इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कहा था कि वर्ष 2018 के बाद से उसने पहचान करने वाली तकनीकों की मदद से सार्वजनिक मंचों पर ऐसी सामग्री के प्रसार को लगभग समाप्त कर दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑनलाइन सुरक्षा नियामक ने भी इस वर्ष आवश्यक जानकारी देने में देरी को लेकर कंपनी पर जुर्माना लगाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते डिजिटल उपयोग के दौर में सभी तकनीकी कंपनियों के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है।
मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हाल ही व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए नया फीचर लाया है। असल में पहले WhatsApp पर सिर्फ 3 चैट पिन करने का ऑप्शन था। इस समस्या के कई लोग परेशान थे। जो लोग रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालते हैं, उनके लिए यह फीचर काम का हो सकता है।
अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाने का विकल्प दिया है, हालांकि इसके लिए आपको WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने की जरुरत पड़ सकती हैं।
कैसे कर सकते हैं चैट पिन?
अब आप 20 चैट को पिन कर सकते हैं। इस सुविधा के मिलने के बाद भी चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। जब चैट पिन करें, तो जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। आपकी पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में नजर आएंगी।
फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?
दरअसल, सामान्य WhatsApp के इस्तेमास में यूजर सिर्फ 3 चैट को पिन कर पाएगा। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेते समय यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़कर 20 चैट कर दी गई है। गौरतलब है कि यह फीचर उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरुरी बातचीत होती है।
79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स
आपको बता दें कि, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें केवल ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा नहीं, बल्कि अन्य और भी फीचर्स मिलेंगे। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाला एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चयन करने का ऑप्शन दिया गया है। जिससे आप अपने मुताबिक चैट्स के इंटरफेस को बदल सकते हैं।
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
असल में WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह सिर्फ 3 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है और वे इन तमाम फीचर्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
अगर आप अक्सर अपनी चाबियां, बैग, बटुआ या दूसरी जरूरी चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं, तो आपके लिए एक नया उपकरण बाजार में आ गया है। रिलायंस जियो ने भारत में अपना नया जियोटैग 2 पेश किया है। यह कंपनी के पहले जियोटैग का नया संस्करण है और इसमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले की तुलना में अधिक उपयोगी बनाते हैं। सबसे खास बात यह है कि अब यह एक साथ दोनों प्रमुख मोबाइल सिस्टम के साथ काम करता है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, जियोटैग 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है। यह तीन रंगों काला, लाल और हरा में उपलब्ध है। कुछ बैंक कार्ड पर भुगतान करने पर ग्राहकों को 50 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,199 रुपये रह जाती है। फिलहाल इसे अमेजन इंडिया के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
बता दें कि जियोटैग 2 का डिजाइन पहले के मुकाबले बदला गया है। इसे नए आकार में तैयार किया गया है और इसका बाहरी हिस्सा पॉलीकार्बोनेट सामग्री से बनाया गया है। इसके अलावा यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा के लिए आईपी 64 प्रमाणन के साथ आता है, जिससे सामान्य उपयोग के दौरान इसकी मजबूती बढ़ जाती है।
गौरतलब है कि इस नए संस्करण की सबसे बड़ी खासियत इसकी व्यापक अनुकूलता है। पहले वाला जियोटैग एक साथ दोनों प्रमुख मोबाइल प्रणालियों के साथ काम नहीं करता था, लेकिन अब जियोटैग 2 आईफोन और एंड्रॉयड दोनों प्रकार के उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यही बदलाव इसे पहले के मॉडल से अलग बनाता है और अधिक लोगों के लिए उपयोगी विकल्प बनाता है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, इस उपकरण में 120 डेसीबल क्षमता वाला स्पीकर दिया गया है। यदि आपका सामान ब्लूटूथ की सीमा के भीतर है तो जियोटैग तेज आवाज निकालकर उसे खोजने में मदद करेगा। वहीं यदि सामान ब्लूटूथ की सीमा से बाहर चला जाता है तो मानचित्र की सहायता से उसका स्थान पता लगाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
यह उपकरण गूगल फाइंड हब और एप्पल फाइंड माई नेटवर्क दोनों के साथ काम करता है। इन दोनों सेवाओं की मदद से उपयोगकर्ता अपने टैग किए गए सामान की लगभग वास्तविक समय के करीब स्थिति देख सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान या रोजमर्रा की जिंदगी में सामान खोने की स्थिति में उसे ढूंढना पहले की तुलना में अधिक आसान हो सकता है।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सामान खोजने वाले छोटे उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। पहले इस तरह के प्रोडक्ट मुख्य रूप से महंगे विकल्पों तक सीमित थे, लेकिन अब घरेलू कंपनियां भी कम कीमत में ऐसे उपकरण उपलब्ध करा रही हैं। जियोटैग 2 भी इसी दिशा में कंपनी का नया प्रयास माना जा रहा है, जिसमें बेहतर अनुकूलता, नया डिजाइन और उपयोगी सुविधाएं जोड़कर आम ग्राहकों के लिए इसे अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल डिवाइस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं। कई ब्रांड्स पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर चुके हैं, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स की नजरें अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे जनरेशन मॉडल पर भी काम शुरू होने की चर्चा है।
iPhone Ultra नाम से एंट्री कर सकता है नया डिवाइस
प्रसिद्ध टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के सक्सेसर यानी दूसरे जनरेशन मॉडल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस को एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को इंटरनली iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है
पासपोर्ट की तरह खुलेगा फोन
लीक्स में सामने आए डिजाइन के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग दिखाई देगा। यह डिवाइस पासपोर्ट की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन काफी चौड़ी नजर आएगी, जिससे यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद बड़ी स्क्रीन प्रदान करेगा और इस्तेमाल के दौरान छोटे iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है।
डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम टच
फिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online द्वारा साझा की गई डमी यूनिट से फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिली है। हालांकि, यह अंतिम प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन इससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
डिवाइस में आउटर कवर डिस्प्ले और इनर फोल्डेबल स्क्रीन दोनों पर फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकता है। डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन, पावर बटन, डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट भी दिखाई दिए हैं।
बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर
लीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए शानदार साबित हो सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलने की भी चर्चा है, जो डिवाइस को हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा कर सकता है।
कैमरा और कनेक्टिविटी में भी होगा बड़ा बदलाव
कैमरा सेक्शन में Apple दो 48 मेगापिक्सल के रियर सेंसर दे सकता है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह सेटअप प्रोफेशनल-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
कब हो सकता है लॉन्च?
हालांकि Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि कंपनी इसे सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखेगा और यह लॉन्च पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
आज के समय में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। UIDAI यानी के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया था। जब इस एप को लॉन्च किया गया है तो कुछ दिनों के बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अब इस नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके मदद से आप बिना किसी इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर पाएंगे। आइए आपको इस लेख में बताते है यूआईडीएआई  का नया ऑफलाइन फीचर कैसे यूज कर सकते हैं और जानें इसके फायदे।
जानिए क्या नया है ऑफलाइन मोड और कैसे काम करता?
- गौरतलब है कि आधार एप ऐसा बनाया गया है कि अब बिना किसी इंटरनेट के भी इसको इस्तेमाल किया  जा सकता है।
- बिना इंटरनेट के आप आधार एप ओपन करेंगे तो भी आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जो ऑफलाइन मोड पर भी काम करता है।
- बता दें कि, इस क्यूआर कोड में आपकी फोटो, नाम और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित रूप से लॉक रहती हैं।
बिना नेटवर्क के कैसे होगा पहचान का पूरा सत्यापन
- खासकर, जब आप किसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सरकारी ऑफिस जाएंगे, तो वहां स्थित अधिकारी अपने मोबाइल से आपके इस ऑफलाइन क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे।
- कोड स्कैन करने पर अधिकृत QR स्कैनर या UIDAI के आधार एप के तहत आपकी पहचान ऑफलाइन सत्यापित कर पाएंगे।
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके फोन में डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा का रखा गया है खास ध्यान
- हर किसी के मन यह डर जरुर होता है कि इंटरनेट के बिना क्या यह सुरक्षित है?
-  UIDAI के अनुसार, यह ऑफलाइन क्यूआर कोड पूरी तरह सेफ है।
- इस सुविधा में सिर्फ जरुरत की जानकारी ही शेयर की जाती है, ताकि आपकी निजता बेहतर तरीके से सुरक्षित रहे और अनावश्यक डेटा शेयर होने का जोखिम कम हो।
दूर-दराज के क्षेत्रों और आम नागरिकों को मिलने वाले बड़े लाभ
- इस नए ऑफलाइन मोड का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों या गांव में रहते हैं।
- ट्रेन टिकट चेकिंग के दौरान या आपातकालीन स्थिति में मोबाइल डेटा न होने पर भी आपका डिजिटल आधार पूरी तरह से मान्य होगा।
- गौरतलब है कि कुछ जगहों पर नया Aadhaar App पहचान के लिए सुविधाजनक ऑप्शन बन सकता है। लेकिन, कुछ संस्थान पर अपने नियमों के अनुसार फिजिकल आधार या अन्य दस्तावेज भी मांगा जा सकता है।
आज के समय में स्मार्ट टीवी लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। बड़े डिस्प्ले, इंटरनेट कनेक्टिविटी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाओं ने मनोरंजन का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। लेकिन ज्यादातर लोग टीवी खरीदते समय केवल उसकी कीमत और फीचर्स पर ध्यान देते हैं, जबकि उसे चलाने में आने वाला खर्च अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि कई बार नया टीवी घर में आने के बाद बिजली का बिल अचानक बढ़ा हुआ दिखाई देता है।
'फैंटम एनर्जी' क्या है और क्यों बढ़ाती है बिजली बिल?
बहुत से लोग सोचते हैं कि टीवी बंद होते ही उसकी बिजली खपत भी रुक जाती है। लेकिन हकीकत इससे अलग है। अधिकांश स्मार्ट टीवी स्टैंडबाय मोड में भी थोड़ी-बहुत बिजली इस्तेमाल करते रहते हैं। इसे 'फैंटम एनर्जी' या 'वैम्पायर एनर्जी' कहा जाता है।
टीवी के प्लग को सॉकेट में लगे रहने देने पर वह इंटरनेट कनेक्शन, सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट के जरिए तुरंत ऑन होने जैसी सुविधाओं के लिए लगातार ऊर्जा लेता रहता है। यह खपत भले ही कम दिखाई दे, लेकिन पूरे साल में इसका असर बिजली के बिल पर साफ नजर आ सकता है।
नया Smart TV लगाने के बाद क्यों बढ़ जाता है बिल?
आज के स्मार्ट टीवी पहले के साधारण टीवी की तुलना में ज्यादा एडवांस हैं। इनमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, वॉयस कंट्रोल, ऐप्स और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मौजूद होते हैं। ये सभी सुविधाएं बिजली की अतिरिक्त खपत कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है
यदि आपके घर में नया टीवी लगाने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हुई है, तो संभव है कि उसका स्टैंडबाय पावर कंजम्प्शन और हाई ब्राइटनेस सेटिंग इसकी एक बड़ी वजह हो।
बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका
अगर आप टीवी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो केवल रिमोट से बंद करने के बजाय उसका प्लग भी निकाल दें। इससे टीवी पूरी तरह बंद हो जाएगा और स्टैंडबाय मोड में होने वाली बिजली खपत रुक जाएगी।
इसके अलावा, टीवी को पावर स्ट्रिप से जोड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। एक स्विच बंद करते ही टीवी और उससे जुड़े अन्य उपकरणों की बिजली खपत पूरी तरह बंद की जा सकती है।
इन सेटिंग्स को बदलकर घटाएं बिजली खर्च
स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिन्हें हर समय चालू रखने की जरूरत नहीं होती। यदि आप बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो वाई-फाई, ब्लूटूथ और ऑटो अपडेट जैसी सुविधाओं को जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें।
कई टीवी में 'इको मोड' या 'पावर सेविंग मोड' दिया जाता है। यह स्क्रीन की ब्राइटनेस और अन्य सेटिंग्स को इस तरह नियंत्रित करता है कि बिजली की खपत कम हो जाए। अगर आपके टीवी में यह फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आप खुद ब्राइटनेस का स्तर कम कर सकते हैं।
कम ब्राइटनेस का एक अतिरिक्त फायदा यह भी है कि स्क्रीन पर दबाव कम पड़ता है, जिससे टीवी की उम्र बढ़ने की संभावना रहती है।
कैसे पता करें कि आपका टीवी कितनी बिजली खपत कर रहा है?
अगर आपको संदेह है कि आपका स्मार्ट टीवी जरूरत से ज्यादा बिजली ले रहा है, तो आप किलोवाट मीटर की मदद ले सकते हैं। यह छोटा डिवाइस आपको यह समझने में मदद करता है कि कौन-सा उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है।
इसके लिए मीटर को बिजली के सॉकेट में लगाएं और फिर टीवी को मीटर से कनेक्ट करें। कुछ समय के इस्तेमाल के बाद मीटर आपको बिजली खपत की रीडिंग दिखाएगा। इससे आपको स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा कि आपका टीवी बिजली बिल में कितना योगदान दे रहा है। थोड़ी-सी सावधानी और सही सेटिंग्स अपनाकर आप स्मार्ट टीवी के कारण होने वाली अनावश्यक बिजली खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इससे न केवल हर महीने का बिजली बिल घटेगा, बल्कि आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यक्षमता और लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की दुनिया में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में YouTube अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है। अब कंपनी ने YouTube Shorts के लिए कई बड़े अपडेट्स की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य वीडियो देखने को अधिक सरल, तेज और व्यक्तिगत बनाना है। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किए गए हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
स्क्रीन पर कम होगा बिखराव, वीडियो पर रहेगा पूरा फोकस
अक्सर शॉर्ट वीडियो देखते समय स्क्रीन पर दिखाई देने वाले टेक्स्ट, लाइक, कमेंट और शेयर जैसे बटन कई बार देखने के अनुभव में बाधा बन जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए YouTube ने नया "क्लियर स्क्रीन मोड" पेश किया है।
इसे भी पढ़ें: अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश
इस फीचर को सक्रिय करने पर कुछ समय के लिए स्क्रीन पर मौजूद सभी इंटरफेस एलिमेंट गायब हो जाएंगे। इससे यूजर का पूरा ध्यान सिर्फ वीडियो कंटेंट पर रहेगा। खासतौर पर ट्रैवल, सिनेमैटिक और एजुकेशनल वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
अब दोगुनी स्पीड में देख सकेंगे Shorts
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग कम समय में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए YouTube Shorts में प्लेबैक स्पीड कंट्रोल जोड़ा जा रहा है।
अब यूजर्स किसी भी शॉर्ट वीडियो को 2X स्पीड यानी दोगुनी गति से देख सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा जो न्यूज़, ट्यूटोरियल, टिप्स या जानकारी से जुड़े लंबे शॉर्ट वीडियो जल्दी देखना चाहते हैं। इससे समय की बचत के साथ कंटेंट की खपत भी अधिक प्रभावी होगी।
ऑडियो कंट्रोल और टाइमर से बढ़ेगी सुविधा
YouTube ने वीडियो देखने को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त टूल्स भी जोड़े हैं। अब यूजर्स स्क्रीन पर टैप करके वीडियो को रोक सकेंगे और जरूरत पड़ने पर म्यूट आइकन के जरिए ऑडियो बंद भी कर सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी नया "Shorts Timer" फीचर भी ला रही है। इसकी मदद से यूजर्स अपने देखने के समय को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे। टाइमर को जीरो पर सेट करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो देखने की अवधि तय कर सकेंगे।
YouTube Shorts से हटेगा Dislike बटन
YouTube ने कंटेंट इंटरैक्शन के तरीके में भी बड़ा बदलाव किया है। कंपनी Shorts प्लेयर से पारंपरिक "Dislike" बटन को हटाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के मुताबिक, डेटा विश्लेषण में पाया गया कि डिसलाइक बटन के पीछे यूजर्स की मंशा हमेशा स्पष्ट नहीं होती थी। कई बार लोग खराब ऑडियो के कारण डिसलाइक करते थे, तो कई बार केवल इसलिए क्योंकि उन्हें विषय पसंद नहीं आता था। ऐसे में इस संकेत का इस्तेमाल सटीक सिफारिशें देने के लिए प्रभावी नहीं माना गया।
कंटेंट रिकमेंडेशन होगा ज्यादा पर्सनल
Dislike बटन हटाने के बाद YouTube अब अधिक सटीक क्यूरेशन टूल्स पर फोकस करेगा। यूजर्स को "Not Interested" और "Don't Recommend This Channel" जैसे विकल्प दिए जाएंगे। इन फीचर्स की मदद से लोग आसानी से यह बता सकेंगे कि वे किस तरह का कंटेंट नहीं देखना चाहते।
इससे YouTube का रिकमेंडेशन एल्गोरिदम यूजर की पसंद को बेहतर ढंग से समझ पाएगा और अधिक प्रासंगिक वीडियो सुझाएगा। वहीं, कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले वीडियो को रिपोर्ट करने का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।
बदल जाएगा Shorts देखने का पूरा अंदाज
YouTube के नए अपडेट्स यह दिखाते हैं कि कंपनी केवल नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को अधिक साफ, व्यक्तिगत और नियंत्रित बनाने पर भी ध्यान दे रही है। क्लियर स्क्रीन मोड, 2X प्लेबैक, म्यूट कंट्रोल और स्मार्ट रिकमेंडेशन जैसे फीचर्स आने वाले समय में YouTube Shorts को पहले से कहीं अधिक उपयोगी और आकर्षक बना सकते हैं।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। बीते मंगलवार को व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का सबसे बड़ा कमाल यह है कि अब यूजर बिना डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस नए फीचर का उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं और इसको आसान बना सकते हैं।
व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने ब्राउजर से एक से एक और ग्रुप कॉल दोनों कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन शेयर करने, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व पसंदीदा संपर्क देखने के लिए अलग कॉल टैब भी मिलता है। बता दें कि, यह फीचर उन लोगों के लिए जो साझा कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां आप एप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती है या फिर सीधे ब्राउजर से काम करना पसंद करते हैं।
दूसरे डिवाइस पर कॉल ट्रांसफर की सुविधा
बता दें कि, व्हाट्सएप ने कॉल ट्रांसफर फीचर भी शुरु किया है। इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे मोबाइल से कंप्यूटर या किसी दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
ग्रुप कॉल को मिलेगा वेटिंग रूम का ऑप्शन
व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल को और भी सेफ बना दिया है। अब ग्रुप कॉल को सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम का फीचर भी जोड़ा है। यदि कॉल लिंक बनाते समय जॉइन करने के लिए मंजूरी जरुरी का ऑप्शन मिला है। नए लोग सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे। पहले वे वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल में जुड़ पाएंगे।
वीडियो और आवाज पहले से बेहतर
व्हाट्सएप ने बताया कि क्विकएचडी फीचर भी शामिल किया है। इससे कॉल शुरु होते ही हाई-डेफिनिशन वीडियो अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर नॉयज सप्रेशन फीचर आसपास के शोर को कम करेगा, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी आवाज साफ सुनाई दे। व्हाट्सएप ने बताया है कि ये सभी नए फीचर धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जा रहे हैं।
क्या आप भी काफी लंबे समय से  स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाए। दरअसल, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग एप अमेजन पर सेल शुरु होगी। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से शुरु होने जा रही है।
इस सेल को लेकर पूरी डिस्काउंट अभी सामने नहीं आई, हालांकि अमेजन सभी प्रमुख कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में लगा है।
iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?
- हर बार अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स काफी चर्चा में बनें रहते है। पिछली बार ग्रेट फ्रीडन सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए गए थे। इस बार भी iPhone पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का भी रहेगा असर
- बताया जा रहा है कि अगले महीने एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
- कहा जा सकता है कि ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने संभावना कम हो, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद न रखें।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
अमेजन की इस सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे। जैसे कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचन और एक्सचेंज ऑफर्स के मध्यम और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
इस बार दावा किया जा रहा है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्पेशल डील्स पेश करेगी। जैसे कि  टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स,रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बों डील्स, एक्सचेंज मिला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10% तक की छूट दी जाएगी।
सैमसंग ने अपनी लोकप्रिय गैलेक्सी A-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Galaxy A27 5G पेश कर दिया है। यह डिवाइस पिछले Galaxy A26 5G का अपग्रेडेड मॉडल है और इसमें डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई नए बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास साबित होगा जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले का मिलेगा अनुभव
Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 120Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है। कंपनी ने इसमें नया पंच-होल डिजाइन भी दिया है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा आकर्षक नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश
इसके अलावा फोन की मोटाई केवल 7.8mm रखी गई है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में आरामदायक महसूस होता है।
Snapdragon 6 Gen 3 देगा तेज परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A27 5G में 4nm तकनीक पर आधारित Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI आधारित टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल करने में सक्षम है।
स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे यूजर्स को फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरा सेगमेंट में Galaxy A27 5G काफी दमदार नजर आता है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो चैटिंग के लिए बेहतर इमेज क्वालिटी प्रदान करता है।
AI फीचर्स से होगा स्मार्ट अनुभव
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में एडवांस AI फीचर्स को भी शामिल किया है। इसमें Google का Circle to Search फीचर मिलता है, जो अब एक साथ कई ऑब्जेक्ट्स को पहचानने में सक्षम है।
इसके अलावा फोन में Object Eraser फीचर दिया गया है, जिससे तस्वीरों में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को आसानी से हटाया जा सकता है। फोन का Voice Transcription फीचर 22 भाषाओं में ट्रांसलेशन सपोर्ट करता है।
डिवाइस में Google Gemini, Perplexity और Bixby जैसे AI असिस्टेंट्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स प्राकृतिक भाषा में कमांड देकर विभिन्न कार्य कर सकते हैं।
बैटरी और सॉफ्टवेयर में भी दम
Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 6 जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड तथा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे खास बनाता है।
धूल और पानी से भी रहेगी सुरक्षा
फोन को IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा यूजर्स की डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Samsung Knox Vault का सपोर्ट भी दिया गया है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
क्या आप भी iPhone छोड़कर  Android स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब बिना किसी दिक्कत के मिनटों में पूरा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। ऐसे में गूगल ने आपके कार्य को और  भी आसान कर दिया है। दरअसल, Android 17 के साथ कंपनी ने एक नया माइग्रेशन सिस्टम पेश किया है। इसकी मदद से आसानी से iPhone का डेटा,  Android फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है। खासकर अब आपको इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी-एप्स की जरुरत नहीं है।
आपको बताते चलें कि, गूगल ने बताया है कि Android 17 में शामिल नया डेटा ट्रांसफर फीचर सेटअप प्रक्रिया के दौरान ही काम किया जा सकता है। इसका सीधा अर्थ यही है कि नया Android फोन चालू करते समय यूजर्स सीधे तौर पर अपने iPhone से जरुरी डेटा वायरलेस तरीके से कॉपी कर सकते हैं।
क्या-क्या डेटा कर पाएंगे ट्रांसफर?
- सबसे पहले आप सिर्फ फोटो, कॉन्टैक्ट्स और मैसेज जैसी सहित जानकारी ट्रांसफर की जा सकती थी, वही अब यह सुविधा काफी विस्तृत हो गई है। Android 17 के मध्यम से गूगल अकाउंट से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां नए फोन में लेकर आ सकते हैं।
- वहीं, आप Google अकाउंट डिटेल्स, सेव किए सभी पासवर्ड, Wi-Fi नेटवर्क के पासवर्ड और eSIM से संबंधित सभी जानकारी शामिल है। इससे नया फोन सेटअप करने में काफी समय लग सकता है और मेहनत की बचत होगी।
फिलहाल चुनिंदा डिवाइस पर मिल रहा है फीचर
गूगल ने यह भी कहा है कि, यह सिर्फ नए माइग्रेशन सिस्टम की शुरुआत अभी सीमिक डिवाइसों से की जा रही है। लेकिन, यह Android 17 का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य समर्थित स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स अपने पुराने iPhone की सेटिंग्स और जरुरी डेटा को आसानी से नए एंड्रॉयड फोन में ले जा सकते हैं।
ऐसे करेगा काम नया माइग्रेशन सिस्टम
- वही, आप नया Android 17 डिवाइस सेट करेंगे, तो आपको iPhone या iPad से डेटा कॉपी करने का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन को चुनते ही Android फोन एक QR Code जनरेट होगा। iPhone से उस QR Code को स्कैन करने पर दोनों डिवाइसों के बीच वायरलेस कनेक्शन स्थापित होगा।
- जिसके बाद यूजर अपनी जरुरत के अनुसार, तय कर पाएंगे कि कौन-सा डेटा नए फोन में ट्रांसफर करना है। Google ने यह भी कहा है कि डेटा ट्रांसफर शुरु करने से पहले दोनों डिवाइस पूरी तरह चार्ज हों, एक ही Wi-Fi नेटवर्क से संबंधित हो और नए Android फोन में पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध हो। अगर स्टोरेज कम होगी, तो डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
क्या आप भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं? तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल, एंड्रॉयड 6.0 Marshmallow यूजर्स के लिए गूगल ने गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट समाप्त कर दिया है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि आपका फोन तुरंत बंद हो जाएगा, लेकिन आने वाले समय में कई जरुरी सुविधाएं और एप्स प्रभावित हो सकते है।
असल में गूगल के नए नियम के मद्देनजर, अब गूगल प्ले सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए आपके डिवाइस में कम से कम एंड्रॉयड 7.0 Nougat या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य हो गया है।
Google Play Services क्या है और क्यों है यह इतना जरूरी?
- गूगल प्ले सर्विसेज आपके स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में चलने वाला एक ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क है। यह फोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है, जैसे गूगल प्ले स्टोर से नए एप्स को इंस्टॉल करना और पुरानों को अपडेट करना। सिस्टम की ओवरऑल सुरक्षा और पैच अपडेट्स संभालना।
- वहीं, एप्स के पुश नोटिफिकेशन्स डिलीवर करना। गूगल मैप्स और लोकेशन सर्विसेज को कनेक्ट करता है। इसके साथ ही गूगल अकाउंट का बैकग्राउंड सिंक और लॉगिन प्रोसेस हैंडल करना।
अब यूजर्स के स्मार्टफोन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
कॉल और मैसेज चलेंगे- यूजर्स को अब कॉल करना, एसएमएस भेजना और फोन में पहले से मौजूद बेसिक एप्स फिलहाल सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
एप्स और फीचर्स में रुकावट- इसके बाद नए एप्स डाउनलोड करने या मौजूदा एप्स को अपडेट करने में दिक्कत आएगी। इसके साथ ही गूगल अकाउंट लॉगिन, पुश नोटिफिकेशन और लोकेशन आधारित फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं।
डेवलपर्स का सपोर्ट खत्म- धीरे-धीरे एप डेवलपर्स भी एंड्रॉयड 6.0 के लिए नए अपडेट और एप्स बनाना बंद कर देंगे।
सुरक्षा का खतरा- गूगल प्ले सर्विसेज का सपोर्ट खत्म होने से फोन को नए सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलेंगे, जिससे हैकिंग और डेटा चोरी जोखिम अधिक हो जाएगा।
Google Play Services क्यों है इतना जरुरी?
-वैसे यह एंड्रॉयड का महत्वपूर्ण बैकग्राउंड सिस्टम है, जो स्मार्टफोन की कई जरुरी सेवाओं को सुचारु रुप से चलाने का कार्य करता है। इसी सिस्टम एप्से को इंस्टॉल और अपडेट करने, सुरक्षा से जुड़े फीचर्स उपलब्ध कराने, पुश नोटिफिकेशन भेजने, गूगल मैप्स जैसी सेवाओं को सपोर्ट करने और Google Account Sync को मैनेज करने का काम करता है।
- इसी कारण से एंड्रॉयड 6.0 के लिए इसका सपोर्ट खत्म होने के बाद समय के साथ कई एप्स और गूगल की सेवाओं के सही तरीके से काम करने पर असर नजर आ सकता है।
किस तरह से चेक करें अपने फोन का एंड्रॉइड वर्जन?
- सबसे पहले आप स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करके अबाउट फोन ऑप्शन पर टैप करें।
-फिर आप एंड्रॉइड वर्जन को चेक कर सकते हैं।
- अगर आप एंड्रॉयड 7.0 या उससे ऊपर है, तो फोन में कोई समस्या नहीं आएगी, यह पूरी तरह सुरक्षित है।
- आपके पास Android 6.0 Marshmallow है, तो आपके डिवाइस में धीरे-धीरे दिक्कतें आनी शुरु हो सकती हैं।
क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर या कभी-कभी पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। असल में कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए शानदार फीचर रोल-आउट किया है। जिसके बाद से आप अपनी पुरानी फीड पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक काफी आसानी से चेंज किया जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, कंपनी Replace Audio नाम का नया फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबार अपलोड किए उसमें नए ऑडियो ट्रैक को ऐड कर सकते हैं। दिलचस्प की बात यह है कि ऐसा करने से पोस्ट के लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पर कोई असर नहीं दिखा।
Instagram पर कैसे करें Replace Audio फीचर का इस्तेमाल?
- इसके लिए सबसे पहले आप उस Feed या Carousel पोस्ट को ओपन करें जिसका आप म्यूजिक चेंज कर सकते हैं।
- फिर आप पोस्ट के ऊपक दाईं और दिए गए दो लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
- यहां पर Edit ऑप्शन सेलेक्ट करें और फिर Replace Audio को टैप करें।
- अब आप नया गाना या ऑडियो ट्रैक सिलेक्ट कर लें।
- नया ट्रैक सेव करते ही पोस्ट का ऑडियो बदल जाएगा।
इस फीचर के इस्तेमाल से आपके सभी एंगेजमेंट पहले की तरह सेफ रहेंगी। कंपनी द्वारा जारी किए नए फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और ब्रांड्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकती है। पुराने कंटेंट को बिना दोबारा पोस्ट किए नए ट्रेंडिंग सॉन्ग लगा सकते हैं।
स्मार्ट होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब सिर्फ एडवांस टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि पारंपरिक बड़ी काली टीवी स्क्रीन की जगह अब Smart Mirror TV लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह एक ऐसी तकनीक है, जो टीवी और आईने को एक ही डिवाइस में बदल देती है। बंद होने पर यह बिल्कुल एक आकर्षक मिरर की तरह नजर आता है, जबकि ऑन होते ही शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी बन जाता है।
क्यों बढ़ रही है Smart Mirror TV की लोकप्रियता?
अक्सर लोग अपने लिविंग रूम, बेडरूम या ड्रॉइंग रूम को स्टाइलिश बनाने के लिए महंगे इंटीरियर पर खर्च करते हैं। लेकिन दीवार पर लगी बड़ी काली टीवी स्क्रीन कई बार पूरे डिजाइन का आकर्षण कम कर देती है। Smart Mirror TV इस समस्या का समाधान बनकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें: Laptop Performance Tips: लैपटॉप की स्पीड चाहिए रॉकेट जैसी? बदल दें ये 3 पावर सेटिंग्स
टीवी बंद रहने पर यह एक सुंदर ग्लास पैनल या आईने की तरह दिखाई देता है। इससे कमरे का इंटीरियर अधिक प्रीमियम और साफ-सुथरा लगता है। यही कारण है कि लग्जरी घरों, होटल्स और हाई-एंड अपार्टमेंट्स में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
आखिर कैसे काम करता है यह अनोखा टीवी?
Smart Mirror TV में एक हाई-ब्राइटनेस स्मार्ट टीवी को विशेष प्रकार के सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास के पीछे लगाया जाता है। जब टीवी बंद रहता है, तब यह ग्लास आसपास की रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है और पूरी तरह आईने जैसा दिखाई देता है।
जैसे ही टीवी ऑन किया जाता है, स्क्रीन की रोशनी उस विशेष ग्लास को पार करके बाहर आती है और यूजर को वीडियो, फिल्म या टीवी शो स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है कि मानो वीडियो सीधे शीशे पर चल रहा हो, जबकि असल में डिस्प्ले उसके पीछे छिपा होता है।
हर कमरे के लिए उपलब्ध हैं कई साइज
बाजार में Smart Mirror TV कई आकारों में उपलब्ध हैं। छोटे कमरों के लिए 15 इंच के मॉडल से लेकर बड़े ड्रॉइंग रूम के लिए 75 इंच तक के विकल्प मिल जाते हैं। इसके अलावा इन्हें दो तरह के डिजाइन में खरीदा जा सकता है।
स्टैंडर्ड डिजाइन सीधे दीवार पर आसानी से इंस्टॉल हो जाता है। वहीं कस्टम डिजाइन को घर की थीम, फर्नीचर और इंटीरियर के हिसाब से तैयार कराया जा सकता है। यही वजह है कि यह केवल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं, बल्कि घर की सजावट का हिस्सा भी बन चुका है।
क्या सामान्य टीवी को भी बनाया जा सकता है Mirror TV?
तकनीकी रूप से किसी टीवी के सामने सेमी-ट्रांसपेरेंट ग्लास लगाकर उसे Mirror TV जैसा बनाया जा सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया उतनी आसान नहीं है जितनी दिखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके लिए हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले की जरूरत होती है। सामान्य टीवी की स्क्रीन पर्याप्त रोशनी नहीं दे पाती, जिससे ग्लास के पीछे तस्वीर धुंधली दिखाई दे सकती है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए ऐसे टीवी का इस्तेमाल करना चाहिए, जिन्हें खास तौर पर मिरर डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया हो।
खरीदने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान
- अगर आप Smart Mirror TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले उसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस जांचें। स्क्रीन इतनी चमकदार होनी चाहिए कि ग्लास के पीछे से भी तस्वीर साफ दिखाई दे।
- इसके अलावा मिरर ग्लास का ट्रांसमिशन रेट भी महत्वपूर्ण होता है। यदि ग्लास की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो टीवी बंद होने पर उसके पीछे मौजूद स्क्रीन दिखाई दे सकती है, जिससे मिरर इफेक्ट खराब हो जाता है।
- विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि Smart Mirror TV खरीदने से पहले शोरूम में उसका लाइव डेमो जरूर देखें। इससे आपको पिक्चर क्वालिटी, मिरर इफेक्ट और वास्तविक अनुभव को समझने में आसानी होगी।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
पिछले साल एप्पल ने iPhone 17 के सभी मॉडल्स को लॉन्च किया था। अब कंपनी जल्द ही  iPhone 18 Pro मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। हालांकि अभी मौजूदा Phone 17 Pro मॉडल 9 हजार रुपये से अधिक का डिस्काउंट मिल रहा है।
दरअसल, iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं।
आईफोन में 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप, 48MP का ट्रिपल-कैमरा सिस्टम भी देखने को मिलेगा। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस डील के बारे में पहले जान लें।
iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
आपको बता दें कि, इस समय Croma की ऑफिशियल वेबसाइट iPhone 17 Pro काफी सस्ता मिल रहा है। यह प्रीमियम डिवाइस अभी 1,29,490 रुपये में मिल रहा है, यानी डिवाइस पर 5,410 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा, आईफोन पर खास बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जैसे कि SBI, ICICI और AXIS बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर आपको 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro की खासियत
एप्पल के इस मॉडल में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल रहा है जिसमें 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज- ऑन डिस्प्ले और एंट्री-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिल रही है। इसके साथ ही फोन सिरेमिक शील्ड 2 से सेफ है। डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देता है। इसके साथ ही डिवाइस में A19 Pro चिपसेट भी मिल रहा है।
इसके साथ ही पीछे का कैमरा 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है, जो कि 8x तक ऑप्टकिल जूम और 8k वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी कैमरा 18MP का है।
अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं लेकिन नई कीमत आपके बजट से बाहर है, तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। एप्पल के प्रमाणित पुराने उत्पाद बेचने वाली कंपनी मैपल अपनी ई-कॉमर्स सेवा की पहली सालगिरह के अवसर पर विशेष बिक्री अभियान चला रही है। इस दौरान ग्राहकों को आईफोन के कई लोकप्रिय मॉडल पहले की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बता दें कि मौजूदा समय में एप्पल का सबसे किफायती नया मॉडल आईफोन 17ई है, जिसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो ग्राहक कम खर्च में एप्पल के आईओएस अनुभव का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए प्रमाणित पुराने या रिफर्बिश फोन एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार मैपल 16 जुलाई से 26 जुलाई तक अपनी सालगिरह बिक्री आयोजित कर रही है। इस दौरान प्रमाणित पुराना आईफोन 15 केवल 40,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं आईफोन 16 प्रो की कीमत 76,999 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत 92,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक एकस्ट्रा कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।
गौरतलब है कि मैपल एप्पल के प्रमाणित पुराने उत्पादों की बिक्री करने वाली अधिकृत साझेदार कंपनी है। कंपनी पुराने आईफोन, टैबलेट और मैकबुक को कई गुणवत्ता जांच प्रक्रियाओं से गुजारने के बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। साथ ही हर फोन पर एक वर्ष और अन्य उपकरणों पर छह महीने की वारंटी भी दी जाती है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है।
अगर कीमत की तुलना करें तो नया आईफोन 15 इस समय बाजार में करीब 59,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि मैपल उसी मॉडल का प्रमाणित पुराना संस्करण 40,999 रुपये में दे रही है। यानी ग्राहकों को लगभग 19 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है। ऐसे में जो लोग पहली बार आईफोन खरीदना चाहते हैं या सीमित बजट में एप्पल के उपकरण का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए यह सौदा आकर्षक माना जा सकता है।
हालांकि आईफोन 15 में कुछ सीमाएं भी हैं। इसमें केवल 60 हर्ट्ज़ ताज़ा प्रदर्शन दर वाली स्क्रीन मिलती है और अधिक उपयोग करने वाले ग्राहकों को बैटरी का बैकअप औसत लग सकता है। इसके बावजूद इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता और आईओएस का सहज अनुभव इसे आज भी लोकप्रिय बनाता है।
वहीं आईफोन 16 प्रो में ए 18 प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज प्रदर्शन के साथ लंबे समय तक नए सॉफ्टवेयर का समर्थन देने में सक्षम माना जा रहा है। इसमें पांच गुना तक प्रकाशीय ज़ूम वाला 12 मेगापिक्सल दूरस्थ कैमरा भी मिलता है। हालांकि इसकी बैटरी और चार्जिंग गति कुछ नए एंड्रॉयड प्रमुख स्मार्टफोन की तुलना में कम मानी जाती है। इसके बावजूद वीडियो रिकॉर्डिंग, सामाजिक माध्यमों के बेहतर उपयोग और एप्पल के उपकरणों के आपसी तालमेल को महत्व देने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यही वजह है कि कम कीमत में भरोसेमंद आईफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह बिक्री अभियान काफी उपयोगी माना जा रहा हैं।
ज्यादातर लोग दिन भर फोन में लगे रहते हैं, लेकिन कुछ चीजों उनको जानकारी नहीं होती है। आज के समय में लोग सिर्फ स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि अब ये डिवाइस आपकी सेहत से संबंधित जानकारी सेफ रखता है।
आपको बता दें कि, Google Health, Samsung Health और Apple Health जैसे हेल्थ एप्स की मदद से आप अपना मेडिकल रिपोर्ट कार्ड, दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स एक ही जगह पर सेव कर सकते हैं।
इन एप्स का यह भी फायदा है कि इमरजेंसी की कंडीशन में तो फोन लॉक होने  के बावजूद मेडिकल ID फोन में देखी जा सकती है, जिससे डॉक्टर्स और रेस्कूय टीम को इलाज शुरु करने में आसानी होगी। आइए आपको बताते हैं मेडिकल ID क्यों जरुरी है।
मेडिकल ID क्यों जरुरी है?
असल में इन हेल्थ एप्स में पाए जाने वाले Medical ID फीचर किसी भी तरह की इमरजेंसी सिचुएशन में काफी काम आता है। मेडिकल ID फीचर में यूजर अपना नाम, ब्लड ग्रुप, एलर्जी, पहले से किसी बीमारी, रेगुलर दवाइयों की जानकारी और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स को एड कर सकते हैं।
यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए, तो उनके बेहोश हो जाने से मेडिकल ID फोन लॉक होने की कंडीशन में भी एक्सेस की जा सकती हैं। इससे डॉक्टर बिना समय गंवाए आपका जल्द ही इलाज शुरु कर देंगे।
दवा लेना नहीं भूलेंगे
यदि आपको भूलने की बीमारी कुछ ज्यादा ही है या फिर आपके घर में किसी बुजुर्ग को दवा टाइम पर देनी पड़ती है, तो इन हेल्थ एप्स में Medication Reminder सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। इससे आप एक टाइम सेट कर सकते हैं और नोटिफिकेशन मिलने से दवा मिस होने का चांस भी कम हो जाएगा। वैसे यह फीचर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और थायरॉयड जैसी बीमारियों से परेशान लोगों के काफी काम आ सकता है।
मेडिकल रिपोर्ट भी रहेंगी साथ
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एक्स-रे, प्रिस्क्रिप्शन, डिस्चार्ज समरी और वैक्सीनेशन रिकॉर्ड जैसे जरुरी डिटेल्स भी डिजिटल रूप से सेव कर सकते हैं। इससे हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाने पर अपने साथ बार-बार फाइल ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
कौन-से फोन में कौन-सा एप मिलेगा?
-Android स्मार्टफोन: Google Health
-Samsung स्मार्टफोन: Samsung Health
-iPhone: Apple Health
नींद और फिटनेस पर ध्यान रख सकते हैं
वैसे इन हेल्थ एप्स की मदद से आप मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें आप नियमित रुप से रोजाना की एक्टविटीज जैसे नींद, पानी पीने की मात्रा, वजन में बदलाव, मेंटल स्टेट और अन्य हेल्थ डेटा भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
जबसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) तब से तकनीकी दुनिया में काफी परिवर्तन हो चुका है। आज के दौर में टीनएजर्स अपनी भावनाएं इंसानों से ज्यादा एआई को शेयर कर रहे हैं। इसी मद्देनजर मेटा ने इंस्टाग्राम पर एक सेफ्टी फीचर जोड़ा है।
असल में अब कोई भी टीनेजर इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविजन वाले अकाउंट के जरिए मेटा एआई से चैट करते समय डिप्रेशन, आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने संबंधित बातों पर बात करेगा, तो सिस्टम बिना देर किए उसके माता-पिता को अलर्ट भेजेगा।
इसके साथ ही, मेटा पैरेंट्स को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की तरफ से तैयार किया गया एक मार्गदर्शन भी देगा, जिससे वे समझ सकें कि इस कठिन परिस्थिति में अपने बच्चे से किस प्रकार से बात करनी है या फिर उसे ऑफलाइन सपोर्ट कैसे मिलेगा।
किन देशों में शुरू हुई यह सुविधा?
-फिलहाल मेटा ने इस फीचर को यूनाइटेड स्टेट्स, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में उन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है, जो इंस्टाग्राम के पैरेंटल सुपरविजन टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- मेटा ने यह भी बताया है कि 2026 में आखिर में इस सुविधा को दुनियाभर में उपलब्ध कराया जाएगा। मेटा ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में बताया है कि कंपनी चाहती है कि टीनएजर्स को एआई के साथ उनकी उम्र के अनुसार सुरक्षित एक्सपीरियंस मिले।
- इतना ही नहीं, एआई को लगे कि कोई किशोर मानसिक संकट से जूझ रहा है, तो उसका उद्देश्य सिर्फ बातचीत करना नहीं, बल्कि ऑफलाइन सपोर्ट भी करेगा।
कैसे काम करेगा यह सिस्टम?
मेटा एआई पहले से ही ऐसी परिस्थितियों में, जहां बातचीत में आत्महत्या या स्वयं को नुकसान पहुंचाने जैसे संकेत दिखाई देते हैं, उपयोगकर्ताओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या आपातकालीन सहायता हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह देता है। नए अपडेट के तहत, यदि एआई को यह आभास होता है कि पैरेंटल सुपरविजन के अंतर्गत आने वाला कोई टीनएजर्स संभावित जोखिम में है, तो प्रणाली स्वचालित रूप से उसके अभिभावकों को सूचना भेजकर उन्हें सतर्क करेगी।
मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स की मदद से हुआ है तैयार
- मेटा के अनुसार, इस डिटेक्शन सिस्टम को मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स की मदद से तैयार किया गया है, जो कि सिर्फ सीधे शब्द नहीं, बल्कि मानसकि तनाव के छोटे-छोटे संकेतों को भी पहचान सके।
- इस बीच, कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया हैकि एआई की तरफ से फ्लैग की गई हर बातचीत का पहले मैनुअल रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद पुष्टि होने पर ही पैरेंट्स को अलर्ट दिया जाएगा। यदि किसी स्थिति में संदेह होगा, तो कंपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पैरेट्स को सूचित करेगा।
Emergency Alert फीचर पर भी काम
- इतना ही नहीं मेटा एक और नई सुविधा विकसित कर रहा है, जिसमें यदि किसी यूजर में तुरंत सुसाइड जैसे शब्द को सर्च किया, तो संकेत मिलते ही, इमरजेंसी सर्विस को भी अलर्ट दिया जाएगा।
- लेकिन कंपनी का कहना है कि फेसबुक और इंस्टा जैसे एप्स पहले से भी गंभीर सुसाइड रिस्क वाले पोस्ट पर इमरजेंसी रिस्पोंडर्स को सूचना भेजता है। पिछले साल मेटा ने दुनियाभर में 19 हजार से अधिक रेफलर किए थे।
मोबाइल रिचार्ज आज हर व्यक्ति के मासिक बजट का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं पाने की कोशिश करते हैं। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) 200 रुपये से कम की कीमत में कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं। हालांकि, हर प्लान की अपनी अलग खासियत है। कोई ज्यादा डेटा देता है तो कोई लंबी वैलिडिटी और अतिरिक्त मनोरंजन सुविधाओं के साथ आता है।
डेटा लवर्स के लिए Jio का दमदार ऑफर
अगर आपका ज्यादातर समय सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वीडियो कॉलिंग में गुजरता है, तो Jio का 198 रुपये वाला प्लान काफी आकर्षक साबित हो सकता है। इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Laptop Performance Tips: लैपटॉप की स्पीड चाहिए रॉकेट जैसी? बदल दें ये 3 पावर सेटिंग्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Unlimited 5G एक्सेस है। साथ ही यूजर्स को JioTV और JioAICloud जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी केवल दो सप्ताह की है, इसलिए बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ सकती है।
लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए Vi का विकल्प
Vodafone Idea का 199 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग तथा बेसिक इंटरनेट की जरूरत रखते हैं।
इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 2GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। मनोरंजन के लिए कंपनी Vi Movies & TV का एक्सेस भी प्रदान करती है।
हालांकि, डेटा और SMS के मामले में यह प्लान थोड़ा सीमित नजर आता है, लेकिन लंबी वैलिडिटी इसे बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
Airtel का प्लान क्यों माना जा रहा है ऑलराउंडर?
Airtel का 199 रुपये वाला प्लान कई मामलों में संतुलित नजर आता है। इसमें पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 2GB डेटा मिलता है। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी दी जाती है।
इस प्लान की खास बात इसका SMS बेनिफिट है। कंपनी प्रतिदिन 100 SMS देती है, यानी पूरे महीने में लगभग 3,000 SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा Adobe Express Premium, Free HelloTunes और Airtel Xstream Play जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। Airtel Xstream Play के जरिए कई प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त कंटेंट देखने का विकल्प भी उपलब्ध है।
किस यूजर के लिए कौन सा प्लान है सही?
हर यूजर की जरूरत अलग होती है। यदि आप इंटरनेट का भारी इस्तेमाल करते हैं, रोज वीडियो देखते हैं और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो Jio का 198 रुपये वाला प्लान सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
वहीं, यदि आपकी प्राथमिकता लंबी वैलिडिटी, ज्यादा SMS और अतिरिक्त डिजिटल सेवाएं हैं, तो Airtel का 199 रुपये वाला प्लान बेहतर वैल्यू प्रदान करता है।
जो यूजर्स सिर्फ कॉलिंग और सीमित इंटरनेट उपयोग के लिए किफायती रिचार्ज चाहते हैं, उनके लिए Vi का 199 रुपये वाला प्लान भी एक उपयुक्त विकल्प बन सकता है।
अंतिम फैसला: पैसा बचाना है या ज्यादा सुविधा चाहिए?
200 रुपये से कम के बजट में कोई एक प्लान सभी के लिए परफेक्ट नहीं कहा जा सकता। अगर डेटा आपकी पहली जरूरत है तो Jio आगे निकल जाता है। वहीं, वैलिडिटी, SMS और एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन के मामले में Airtel बाजी मारता दिखाई देता है। दूसरी ओर, Vi उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट चाहिए।
इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपनी जरूरतों का आकलन जरूर करें, क्योंकि सही प्लान वही है जो आपके उपयोग के हिसाब से सबसे ज्यादा फायदा दे।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
क्या आप भी Google Gemini इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं, तो यह खबर एक बार जरुर पढ़ें? कभी आपने सोचा है कि यह एआई चैटबॉट आपको बेहतर जवाब देने के लिए आपके बारे में ज्यादा-ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करता है। हालांकि, अब सवाल यह है कि एक चैटबॉट को आपकी निजी जानकारी की जरुरत है?
दरअसल, जेमिनी आपकी सर्च हिस्ट्री, शेयर की गई फाइलें, तस्वीरें, वीडियो, वॉइस रिकॉर्डिंग और यहां तक कि आपके Gmail और Drive का डेटा भी पढ़ सकता है। वैसे इस डेटा का इस्तेमाल एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। इस डेटा का प्रयोग एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। भले ही आप सीधे जेमिनी का प्रयोग न कर रहे हों, लेकिन गूगल के अन्य प्रोडक्ट्स माध्यम से यह एआई मॉडल आपका डेटा कलेक्ट कर रहा है। लेकिन Google प्राइवेसी कंट्रोल के कुछ विकल्प प्रदान करता है, लेकिन उन्हें ढूंढना और समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
सर्च डेटा को AI ट्रेनिंग से रोकें
Google अब सर्च में आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो, ऑडियो और दस्तावेजों का उपयोग अपनी AI तकनीक को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है। यदि आप नहीं चाहते कि आपकी अपलोड की गई फाइलें इस काम में इस्तेमाल हों, तो Google की "My Activity" सेटिंग्स में जाएं। वहां "Search Services History" खोलें और "Save media" वाले विकल्प का टिक (✓) हटा दें।
पुरानी चैट्स को ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने से बचाएं
जेमिनी आपकी बातचीत से सीखता है। इसको रोकने का एक ही तरीका है कि आप अपनी Gemini Activity' को बंद कर दें। 'Gemini Apps Activity' पेज पर जाएं और 'Keep activity' सेंटिंग को 'Turn off' कर दीजिए। ध्यान रहे, ऐसा करने आप अपनी पुरानी चैट्स को दोबारा नहीं देख पाएंगे।
संवेदनशील चैट्स को मैन्युअली डिलीट करें
यदि आप पूरी हिस्ट्री को डिलीट नहीं कर सकते हैं, तो आप केवल कुछ खास चैट्स को ही हटा सकते हैं। सबसे पहले Activity Page' पर  जाएं अब किसी एक एक चैट, या फिर किसी खास समय की सभी चैट्स को मैन्युअली डिलीट कर सकते हैं। आप चाहे तो 3, 18 या 36 महीने के लिए 'ऑटो-डिलीट'कर सकते हैं।
जेमिनी लाइव की वॉइस रिकॉर्डिंग बंद करें
अब आप जेमिनी लाइव डिफॉल्ट रूप से आपकी वॉइस रिकॉर्डिंग सेवा करता है। इसलिए इसे रोकने के लिए एक्टिविटी पेज पर जाएं और "Improve Google services with your audio..." सेटिंग को अनचेक कर सकते हैं।
Google Drive और Gmail से एक्सेस हटाएं
इतना ही नहीं, जेमिनी आपके जीमेल, गूगल ड्राइव और कैलेंडर का डेटा आसानी से पढ़ सकता है। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो Settings > Personal Intelligence > Connected Apps' में जाएं और जिन ऐप्स का एक्सेस आप जेमिनी को नहीं देना चाहते, उन्हें  'Disconnect' कर दें।
'मेमोरी' फीचर बंद करें
असल में जेमिनी का मेमोरी फीचर आपकी सभी तरह की पसंद-नापसंद को याद रखता है जिससे आपको बेहतरीन जवाब मिल जाए। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो Personal Intelligence में जाकर मेमोरी फीचर को बंद कर सकते हैं।
Temporary Chat का इस्तेमाल करें
किसी भी तरह की संवेदनशील या निजी जानकारी शेयर करनी है, चो Temporary Chat का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मोड से की गई बातचीत चैट हिस्ट्री में सेव नहीं होती है, एआई ट्रेनिंग में इस्तेमाल नहीं होती है और सिर्फ 72 घंटे तक सुरक्षित रहती है।
क्या आप भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? हालिए में Nothing ने अपना नया किफायती 5G फोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Nothing Phone (4b) नाम से मार्केट में पेश किया है। बता दें कि, ये डिवाइस b सीरीज का पहला डिवाइस है। इसकी पहली सेल कल यानी 14 जुलाई, मंगलवार से शुरु होने जा रही है। फोन में कई शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं-
जाने फोन के फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.77 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ आता है, जो शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS तकनीक से लैस 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिससे तस्वीरें अधिक स्पष्ट और स्थिर मिलती हैं। वहीं, 6000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है और 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करता है। यदि आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इसकी मौजूदा कीमत और उपलब्ध डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
Nothing Phone (4b) की कीमत और उपलब्धता
चलिए आपको इस फोन की कीमत के बारे में बताते हैं, Nothing Phone (4b) का  8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹38,999 है। इस बीच, कंपनी ने लॉन्च ऑफर के जरिए डिवाइस पर खास बैंक डिस्काउंट दे रही है जहां 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्कांउट और एक्सचेंज बोनस के साथ, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत कम होकर 29,999 रुपये और 8 GB+ 256 वैरिएंट की कीमत 33,699 रुपये है। यह फोन ब्लैक, वाइट और एक शानदार ब्लू कलर के साथ आ रहा है।
Nothing Phone (4b) के स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो डिवाइस में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में 120HZ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 टच सैंपलिंग रेट, 480Hz PWD डिमिंग, HDR10+ और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रहा है।
वहीं, इस फोन में AGC DT-star 2 प्रोटेक्शन,  Adreno 810 GPU के साथ 2.3GHz तक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 4nm प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इस डिवाइस में 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X RAM मिल रहा है।
कैमरा स्पेक्स
इस फोन की कैमरा की बात करें, तो 1/2.76″ सैमसंग सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में f/2.2 अपर्चर, 10x डिजिटल जूम के साथ 8MP का 119.5° अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 30ps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो इसमें 1/3″ सैमसंग सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ 16MP का है। वहीं, फोन की बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी देखने को मिली है।
घर में WiFi का कनेक्शन होने के साथ ही ऑफिस में भी वाई फाई आसानी से मिल ही जाता है, जिसके कारण लोग लंबे समय तक मोबाइल रिचार्ज नहीं करते है। ऐसे कई लोग को न जाने कितने महीनों से मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं कराते हैं।
क्या आप भी अपने जियो मोबाइल नंबर को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं? तो अब आप महंगे रिचार्ज को छोड़िए, बस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए सबसे बेहतरीन है। खासतौर पर यह प्लान उन यूजर्स के लिए जो कि रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ती या घर में Wifi लगा हुआ है, लेकिन कॉलिंग और जरुरी कनेक्टिविटी चाहिए, तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं।
28 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी
जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पूरे प्लान में यूज करने के लिए आपको कुल 300 SMS भेजने की सुविधा दी जाएगी।
प्लान में डेटा बेनिफिट्स भी
इस प्लान की बात करें, तो इस प्लान में आपको पूरे 28 दिनों के लिए टोटल 2GB हाई-स्पीड डेटा भी देखने को मिलता है। लेकिन ये कोई डेली डेटा वाला प्लान नहीं है, इसलिए पूरा 2GB डेटा वैलिडिटी के दौरान कभी भी यूज कर सकते हैं। लिमिटेड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन हर स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
डिजिटल सुविधा भी मिलेगी
दरअसल, इस प्लान में आपको कॉलिंग और डेटा के साथ ही कई डिजिटल सर्विस भी मिलेगी। यूजर्स बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी तमाम सर्विसेज का यूज कर सकते हैं।
असल में एपल ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनी आरोप लगाया है कि ओपनएआई ने उसके बिजनेस रहस्यों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया और यह सिर्फ एक घटना नहींस बल्कि संस्थागत स्तर पर कदाचार के समन्वित पैटर्न का हिस्सा है।
एपल का कहना है कि उसके कुछ पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी की गोपनीय जानकारी ओपनएआई के लाभ के लिए इस्तेमाल की।
किन लोगों का नाम सामने आया है?
- इस मुकादमे में एपल ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। इनमें पहले टैंग टैन हैं, जिन्होंने आईफोन, एपल वॉच और आईपॉड जैसे उत्पादों के डिजाइन में मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे ओपनएआई में चीफ हार्डवेयर ऑफिसर हैं।
- दूसरा नाम चांगू लियू का है, जो कि एपल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। कंपनी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में नौकरी छोड़ने से पहले लियू को एपल के सबसे संवेदनशील उत्पाद विकास प्रयासों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
क्या आरोप हैं?
- एपल ने दावा किया है कि चांग लियू ने कंपनी छोड़ने से पहले एपल की तरफ से जारी किए गए डिवाइस पर कई गोपनीय हार्डवेयर फाइल्स को एक्सेस और डाउनलोड किया।
- कंपनी ने यह भी बताया है कि टैंग टैन ने OpenAI में इंटरव्यू देने वाले कुछ एपल कर्मचारियों को वास्तविक हार्डवेयर पार्ट्स साथ लाने क लिए कहा।
- एपल ने यह भी कहा है कि यह सब उसकी गोपनीय तकनीक जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश का हिस्सा था।
ओपनएआई किस हार्डवेयर पर काम कर रहा है?
दरअसल, अभी तक कंपनी ने नए हार्डवेयर उत्पाद की विस्तृत जानकारी सार्वजानिक नहीं की है। लेकिन कंपनी ने इशारा किया है कि वह ऐसे एआई डिवाइस पर विकसित कर रही है, जो पारंपरिक स्क्रीन और इंटरफेस से अलग तरीके से लोगों को एआई के साथ बातचीत करने का एक्सपीरियंस दे सकता है।
पहले भी किया था संपर्क
वैसे यह पहली बार नहीं, इसस पहले भी फरवरी में ओपनएआई से संपर्क करके अपनी चिंताओं को बताया था, लेकिन कंपनी के अनुसार ओपनएआई की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद एपल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कहा कि वह अपने नवाचारों और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाएगा।
OpenAI का क्या रुख है?
हालांकि, अभी तक ओपनएआई ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन एपल ने दोहराया कि वह अपने कर्मचारियों की मेहनत, शोध और तकनीकी नवाचारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या आप भी लंबे समय से स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, मोटोरोला अपना Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की घोषणा की है, तब से इस फोन की लॉन्चिंग को Flipkart पर टीज करते हुए माइक्रोसाइट लाइव की है।
खासतौर पर कंपनी ने कंफर्म किया है कि Edge 70 Max लैपटॉप को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Quad HD+ LTPO डिस्प्ले, 7,100mAh बैटरी और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा।
Motorola Edge 70 Max इंडिया लॉन्च डेट
आपको बता दें कि, भारत में 15 जुलाई को Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी का पहला Max मॉडल है। यह फोन फ्लैगशिप ग्रेड हार्डवेयर के साथ आने वाला है। यह फोन मार्केट में सीधे तौर पर OnePlus 15R और iQOO 15R टक्कर देगा।
Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशन्स
यह फोन मार्केट में  फ्लैट एज डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इस सीरीज के सभी फोन में कंपनी कर्व एज डिस्प्ले ऑफर किया है। इस फोन में भी स्कवायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इस फोन को एल्यूमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक डिजाइन के साथ प्रीमियम लुक और इन-हेंड फील के साथ आया है।
मोटोरोला के Edge 70 Max स्मार्टफोन में Qualcom का Snapdragon 8 Gen 5 SoC मिलेगा। यही चिपसेट Motorola Signature, OnePlus 15R और iQOO 15R स्मार्टफोन में मिलेगा। मोटोरोला ने बताया है कि AnTuTu में इस फोन ने 3 मिलियन का स्कोर हासिल किया है।
मोटोरोला Edge 70 Max में उन्नत ActivMesh कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो 5,000 वर्ग मिमी के बड़े वैपोर चैंबर के साथ बेहतर तापमान नियंत्रण सुनिश्चित करती है। स्मार्टफोन में शानदार Quad HD+ रेजोल्यूशन वाला 10-बिट LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
इसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद बनता है। इसके अलावा, डिस्प्ले 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी उपलब्ध कराया गया है।
फोन की बैटरी
मोटोरोला के इस फोन में 7,100mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इस फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सॉल्यूशन मिलेगा। इस फोन में कंपनी कई सारे AI फीचर्स ऑफर मिलेंगे।
मेटा के नए एआई आधारित चश्मों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इन चश्मों के बाजार में आने के बाद कई लोगों ने गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल उठाए हैं। खास तौर पर यह चिंता सामने आई कि कुछ लोग इन चश्मों का इस्तेमाल बिना जानकारी दिए दूसरों की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कर सकते हैं। बढ़ती आलोचना के बीच अब मेटा ने अपनी ओर से कई अहम बदलावों की घोषणा की है।
मौजूद जानकारी के अनुसार, मेटा ने अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उसके चश्मों में रिकॉर्डिंग के दौरान एक सफेद संकेतक रोशनी लगातार जलती रहती है। तस्वीर खींचने के समय यह रोशनी कुछ समय के लिए चमकती है, जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लगातार दिखाई देती है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य आसपास मौजूद लोगों को यह जानकारी देना है कि रिकॉर्डिंग की जा रही है।
बता दें कि हाल के दिनों में कुछ तकनीकी जानकारों ने ऐसे तरीके खोज लिए थे जिनकी मदद से इस संकेतक रोशनी को बंद या ढककर गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग की जा सकती थी। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इस तरह के बदलाव करने की सेवाएं भी देना शुरू कर दिया था। इसके बाद गोपनीयता को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई और मेटा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दबाव बढ़ गया।
इसी को देखते हुए कंपनी ने अब जरुरी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। मेटा के अनुसार यदि चश्मे की प्रणाली को यह पता चलता है कि रिकॉर्डिंग संकेतक रोशनी को ढका गया है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है या उसे पूरी तरह हटाने की कोशिश की गई है, तो कैमरा अपने आप काम करना बंद कर देगा। ऐसी स्थिति में यूजर्स तब तक कोई तस्वीर या वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकेगा, जब तक सिस्टम यह सुनिश्चित नहीं कर लेती कि संकेतक रोशनी सामान्य स्थिति में वापस आ गई है।
गौरतलब है कि कंपनी का कहना है कि संकेतक रोशनी ढकने पर कैमरा बंद करने की सुविधा उसके दूसरे संस्करण के चश्मों में पहले से मौजूद थी। हालांकि अब इसे और अधिक मजबूत बनाया गया है ताकि यदि किसी ने उपकरण के अंदर मौजूद हिस्सों में भी बदलाव किया हो तो कैमरा खुद ही बंद हो जाए।
मेटा ने यह भी स्वीकार किया है कि कुछ लोग केवल रोशनी पर टेप लगाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने उपकरण में तकनीकी बदलाव कर संकेतक रोशनी को पूरी तरह नष्ट करने की कोशिश की है। इसी वजह से कंपनी ने सुरक्षा प्रणाली को और सख्त बनाने का फैसला लिया है।
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह अपने सभी मंचों से ऐसे विज्ञापन, पोस्ट और बिक्री संबंधी सूचनाएं हटाएगी जिनमें रिकॉर्डिंग संकेतक रोशनी हटाने या उसमें बदलाव करने की सेवाओं का प्रचार किया जा रहा है। ऐसे खातों पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मेटा का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था उसके मंचों के बाहर भी ऐसी सेवाओं का प्रचार करती है और उससे उसके उत्पादों की सुरक्षा प्रभावित होती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि एआई आधारित पहनने योग्य उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यूजर्स की सुविधा के साथ-साथ आम लोगों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी कारण मेटा ने अपने नए सुरक्षा उपायों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है और कहा है कि कंपनी उपयोगकर्ताओं तथा आम नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करती रहेगी।
इंटरनेट पर आपके द्वारा की जाने वाली हर गतिविधि जैसे ईमेल भेजना, सोशल मीडिया पर पोस्ट या लाइक करना, फोटो अपलोड करना और सर्च हिस्ट्री, डिजिटल दुनिया में आपका एक रिकॉर्ड तैयार करती है। इसे ही डिजिटल फुटप्रिंट कहते हैं।
बरसों पहले फेसबुक पर डाली गई कोई फोटो या किसी पुरानी वेबसाइट पर बनाया गया शॉपिंग अकाउंट, जिसका इस्तेमाल आप अब नहीं करते, वह सब आपके डिजिटल फुटप्रिंट का हिस्सा बन चुका है। आज की दुनिया में आपकी डिजिटल पहचान भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी समाज में आपकी साख। साइबर अपराधी इसी बेतरतीब डिजिटल रिकॉर्ड का फायदा उठाकर आपको अपना निशाना बनाते हैं।
डिजिटल फुटप्रिंट क्यों है महत्वपूर्ण?
एक्टिव डिजिटल फुटप्रिंट: वह जानकारी जो आप खुद इंटरनेट पर शेयर करते हैं, जैसे सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो या ब्लॉग।
पैसिव डिजिटल फुटप्रिंट: वह डेटा जो आपकी गतिविधियों से अपने आप इकट्ठा होता है, जैसे ब्राउजिंग हिस्ट्री, लोकेशन और वेबसाइट कुकीज।
इंटरनेट की याददाश्त बहुत तेज होती है। यहां डिलीट किया गया कंटेंट भी स्क्रीनशॉट या आर्काइव के रूप में सुरक्षित रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: Window AC का शोर खत्म, खिड़की भी रहेगी खुली! जानें क्या है ये नया U-Shape Inverter AC
डिजिटल साख को संभालना क्यों जरूरी है?
निजता की सुरक्षा: कंपनियां आपके व्यवहार को समझने और विज्ञापन दिखाने के लिए आपका पर्सनल डेटा इकट्ठा करती हैं, जिससे डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।
नौकरी के अवसर: आज के समय में कंपनियां नौकरी देने से पहले उम्मीदवारों को इंटरनेट पर सर्च करती हैं। पुराना या आपत्तिजनक कमेंट आपकी छवि खराब कर सकता है।
साइबर अपराध से बचाव: इंटरनेट पर आपकी निजी जानकारी होने से स्कैमर्स के लिए आपको ठगना आसान हो जाता है।
डिजिटल सुरक्षा को कहां है खतरा?
आज के समय में हमारी डिजिटल सुरक्षा को कई तरह के गंभीर खतरे हैं। सबसे बड़ा जोखिम उन पब्लिक प्रोफाइल से होता है, जिन पर हमारी पुरानी और निजी जानकारियां मौजूद रहती हैं। इसके अलावा, जिन सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग अकाउंट का हम अब इस्तेमाल नहीं करते हैं, वे भी हैकर्स के लिए एक आसान रास्ता बन जाते हैं। कमजोर पासवर्ड रखना या अलग-अलग अकाउंट के लिए एक ही जैसे पासवर्ड का उपयोग करना इस खतरे को और ज्यादा बढ़ा देता है। साथ ही, कई ऐसे मोबाइल ऐप्स भी सुरक्षा में सेंध लगाते हैं जो बिना किसी जरूरत के हमारे फोन के कैमरा, गैलरी या लोकेशन जैसी जरूरी फीचर्स की परमिशन मांगते हैं। इन सब के बीच, अगर किसी सर्च इंजन पर आपका पर्सनल फोन नंबर या घर का पता दिखाई दे रहा है, तो यह आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों के लिए एक बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Laptop Performance Tips: लैपटॉप की स्पीड चाहिए रॉकेट जैसी? बदल दें ये 3 पावर सेटिंग्स
कैसे करें अपने डिजिटल फुटप्रिंट की सफाई?
इनबॉक्स को व्यवस्थित करें: अपने ईमेल इनबॉक्स को साइज के हिसाब से फिल्टर करें ताकि बड़ी फाइल वाले बेकार मैसेज सबसे ऊपर आ जाएं और आप उन्हें आसानी से डिलीट कर सकें। जिन न्यूजलेटर्स या प्रमोशनल मेल को आप नहीं पढ़ते, उन्हें तुरंत अनसब्सक्राइब करें।
ऐप्स और सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: अपने फोन और कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ सभी ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें। पुराने ऐप्स को डिलीट करने से पहले उनके अंदर बने अपने अकाउंट को भी पूरी तरह डिलीट कर दें, ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।
सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें: फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करें। यह जरूर देखें कि आपकी कौन सी जानकारी पब्लिक है। जिन पुरानी पोस्ट में आपको टैग किया गया है और वे ठीक नहीं हैं, तो खुद को वहां से अनटैग कर लें।
थर्ड पार्टी ऐप्स की पहुंच रोकें: अक्सर हम गूगल या फेसबुक अकाउंट के जरिए किसी भी ऐप में लॉग-इन कर लेते हैं। अपने गूगल अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर थर्ड पार्टी ऐप्स एंड सर्विसेज सेक्शन को चेक करें और फालतू ऐप्स का एक्सेस हटा दें।
पासकीज (Passkeys) का इस्तेमाल करें: पारंपरिक पासवर्ड की जगह अब पासकीज का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित है। इसे फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या पिन के जरिए खोला जाता है, जिससे एआई आधारित साइबर हमलों और हैकिंग का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा, बेहतर डिजिटल सुरक्षा के लिए आप मैकएफी जैसी कंपनियों के अकाउंट क्लीनअप टूल्स की मदद भी ले सकते हैं।
बरसात के मौसम में तापमान में गिरावट हो जाती है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलती है। मौसम भी ठंडा हो जाता है, लेकिन इस दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है और उमस से भी बुरा हाल हो जाता है। मानसून के समय हर कोई असमंजस में पड़ ही जाता है कि AC किस तापमान पर चलाना सबसे सही रहता है। किस टेम्प्रेचर पर एसी को चलाएं, जिससे रुम में ठंडक भी रहे और बिजली का बिल भी कम आए।
दरअसल, आप बारिश के मौसम में AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सही तापमान सेट करना बेहद जरुरी है, तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं विस्तार से-
मानसून में कितने टेम्प्रेचर पर चलाएं AC?
टेक एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के समय AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस टेम्प्रेचर में आपका रुम आरामदायक बना रहता है और एसी पर भी इतना लोड नहीं रहता है। इसके साथ ही इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इस मौसम में आपका बिजली बिल भी भी कंट्रोल हो सकता है।
मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या क्या हो सकती है?
मानसून के समय सबसे बड़ी समस्या नमी की होती है। इस दौरान आप अपनी एसी में Dry Mode का ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस ऑप्शन का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया माना जाता है। इस मोड रूम की एक्स्ट्रा नमी को कम कर देता है, जिससे चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी। इससे रुम में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा, यह मोड रेगुलर Cooling Mode की अंतर में बिजली कम खर्च करता है।
AC के एयर फिल्टर की करें सफाई
इतना ही नहीं, मानसून के समय एसी का फिल्टर साफ करना बेहद जरुरी होता है। असल में नमी के कारण फिल्टर में धूल और फंगस चिपक जाती है। जिससे एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसके साथ ही रुम की कूलिंग भी खराब हो जाती है। अगर आप टाइम से एसी की सर्विस कराते हैं, तो एसी बेहतर परफॉर्मेंस देती है।