इस तरह से Depression करें दूर, बस अपनाएं ये आसान तरीके

Get rid of depression
Unsplash

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए जरा सा भी समय नहीं है। ऐसे में स्ट्रेस और डिप्रेशन बेहद आम समस्या हो चुकी है। डिप्रेशन इन दिनों सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसका निगेटिव असर पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही यह आपका रिलेशनशिप खराब कर सकता है।

आजकल डिप्रेशन का शिकार होने की तादाद बहुत बढ़ गई है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अवसाद ग्रस्त लोंगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में कभी-कभी एंटीडिप्रेसेंट दवाएं भी लोग लेते हैं। पर इसका उपयोग बहुत  दिनों तक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इन दवाओं से बच्चों का इलाज नहीं किया जाना चाहिए।

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए जरा सा भी समय नहीं है। ऐसे में स्ट्रेस और डिप्रेशन बेहद आम समस्या हो चुकी है। आइए आपको बताते हैं डिप्रेशन दूर करने के कुछ आसान तरीके।

ग्रीन टी पिएं

दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करना बेहद जरुरी है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसे पीने से आपको काफी रिलैक्स फील होता है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ पहले से बेहतर होगी।

एक्सरसाइज जरुर करें

डिप्रेशन को दूर करने के लिए आपको कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे तनाव और डिप्रेशन से काफी आराम मिलता है। आप रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज जरुर करें। यह सचमुच में आपको पॉजिटिव रहने में मदद करता है।

डीप ब्रीदिंग करें

डिप्रेशन को दूर करने के लिए आप डीप ब्रीदिंग की मदद ले सकते हैं। इससे आपका मन शांत रहता है और आप चिड़चिड़ेपन या गुस्से से बच सकते हैं। प्रतिदिन आप मेडिटेशन जरुर करें इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

नींद लेना बहुत जरुरी 

किसी भी काम को ठीक करने से पहले शरीर में उर्जा की बहुत जरुरत होती है। ऐसे मे अगर आपको जरुरत के मुताबिक नींद नहीं मिल रही है तो ये अवसाद का रूप भी ले सकती है। सबसे पहले अवसाद को मिटाने के लिए कम से कम आठ घंटे की नींद लें। नींद पूरी होगी तो दिमाग में स्फूर्ति होगी और आपको पूरे दिन तरोताजा महसूस होता रहेगा। इस स्थिति मे आपको नकारात्मक भाव मन में कम आएंगे।

अपनी फेवरेट एक्टिविटी जरुर करें

तनाव या डिप्रेशन से आराम पाने के लिए आपको अपना मनपसंद काम करना चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। आप चाहे तो कुकिंग, डांसिंग, सिंगिंग और गार्डनिंग कर सकते हैं। अपनी  फेवरेट एक्टिविटी करने से तनाव कम होता है। मन काफी खुश भी होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़