Salman Khan के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

salman khan
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह दोनों आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए गए थे जिसमें एक 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 वर्षीय अनुज थापन शामिल है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ अनुज का संपर्क था।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्हीं में से एक आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अनुज थापन है। पुलिस ने अनुज थापन को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बता दे की अनुज ने पुलिस कस्टडी में खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह दोनों आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए गए थे जिसमें एक 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 वर्षीय अनुज थापन शामिल है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ अनुज का संपर्क था। मूल रूप से वह ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता था।

इस मामले की जांच में जुटी मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरज की तापी नदी से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस पर अमर भी किए थे। इन हथियारों को लेकर यह भी दावा किया गया था कि इनका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में किया गया था। पुलिस की माने तो इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने हो की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़