Arvinder Singh Lovely की बगावत से मुश्किल में फंस सकती है कांग्रेस, इस पार्टी के लिए भी परेशानी

Arvinder Singh Lovely
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 29 2024 10:41AM

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा देने के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन और कन्हैया कुमार को टिकट दिए जान जैसे फैसले शामिल है। अब तक कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लवली ने दूसरी बार दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को अपने इस्तीफा सौंपा जिसे पार्टी ने मंजूर कर लिया है। यह दूसरा मौका है जब अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा देने के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन और कन्हैया कुमार को टिकट दिए जान जैसे फैसले शामिल है। अब तक कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। वही माना जा रहा है कि अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा देना कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

कांग्रेस को होगी मुश्किल

माना जा रहा है कि अरविंद सिंह लवली का इस्तीफा देना कांग्रेस पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित होगा। कसूर से सिख बहुल विधानसभा क्षेत्र में आप और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन को अरविंदर सिंह फैसले के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की एक नेता का कहना है कि सिख समुदाय की कई समर्थक, कांग्रेस नेता, कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंदर सिंह लवली के साथ अक्टूबर से जुड़े हुए थे। अरविंद सिंह नगरी ने पार्टी पर जो आरोप लगाए हैं उनसे उनके समर्थक खुश नहीं है। 

खासतौर से तिलक नगर, हरी नगर, राजौरी गार्डन, लक्ष्मी नगर, सिविल लाइंस और जंगपुरा जैसी इलाकों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच में गठबंधन को जनता द्वारा नकारा जा सकता है। बता दे की लंबी समय से यह भी चर्चा थी कि कांग्रेस पार्टी अरविंद सिंह लवली को लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़