Orissa में लोगों ने बदलाव की उठाई माँग, प्रदेश में BJP की सरकार बनाने का किया दावा

Orissa
prabhasakshi
Anoop Prajapati । May 18 2024 6:05PM

उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज के भरोसे पर उम्मीद जताई कि देश और प्रदेश में दोनों जगह उनकी सरकार बनेगी। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होगा लेकिन देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उड़ीसा पहुंची। जहां भुवनेश्वर में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने स्थानीय लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज के भरोसे पर उम्मीद जताई कि देश और प्रदेश में दोनों जगह उनकी सरकार बनेगी। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होगा लेकिन देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ बातें करने में माहिर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवीन पटनायक की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कारण राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार की तारीफ भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पटनायक की जगह उनके पूर्व सचिव रहे पांड्या सरकार चला रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़