वाराणसी में महिलाओं को संबोधित करेंगे PM Modi, नारी शक्ति को करेंगे प्रेरित

Modi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । May 21 2024 12:11PM

इस कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल होंगे, जो अलग अलग वर्ग से होंगी। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार नामांकन किया है। इसके बाद 21 मई को प्रधानमंत्री नारी शक्ति संवाद को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को अपने संसदीय क्षेत्र काशी जा रहे है। यहां उन्हें 25 हजार महिलाओं से ‘मातृशक्ति’ सम्मेलन में संवाद करना है। इस सम्मेलन के जरिए पीएम मोदी संसदीय क्षेत्र की महिला मतदाताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान वो केंद्र सरकार की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के मामले पर संबोधन करेंगे।

बता दें कि इस कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल होंगे, जो अलग अलग वर्ग से होंगी। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार नामांकन किया है। इसके बाद 21 मई को प्रधानमंत्री नारी शक्ति संवाद को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की शाम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आएंगे, जहां वो 25 हजार से अधिक महिलाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो तीसरी बार यहां से चुनाव मैदान में है उनके खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 और 2019 में जीत हासिल कर चुके है। ये तीसरा मौका है जब वो चुनाव मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 13 मई की शाम को वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम तक छह किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। चौदहमई को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्‍होंने प्रबुद्धजनों से संवाद भी किया था। मिश्रा ने बताया कि मोदी मंगलवार को ‘मातृ शक्तियों’ से संवाद करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस ‘मातृशक्ति’ सम्मेलन में 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी जिनमें महिला गृहणियां, डॉक्टर, शिक्षिकाएं, व्यापारी, अधिवक्ता, खिलाड़ी सहित सभी वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को हर बूथ से 10 महिलाओं को लाना है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला महाविद्यालयों की छात्राओं, शिक्षिकाओं से संपर्क करके निमंत्रण दिया जा रहा है। मिश्रा ने बताया कि ‘मातृशक्ति’ सम्मेलन के लिए महिला पदाधिकारी घर-घर जा कर संपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस ‘मातृशक्ति’ सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस बड़े कार्यक्रम में महिला संचालन से लेकर पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी महिला पदाधिकारियों को ही सौंपी गई है। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़