International Dance Day: हर साल 29 अप्रैल को मनाया जाता है इंटरनेशनल डांस डे, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

International Dance Day
Creative Commons licenses

हर साल दुनियाभर में 29 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन महान डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। डांस एक आर्ट फॉर्म नहीं बल्कि एक अच्छी एक्सरसाइज भी है।

हर साल दुनियाभर में 29 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन महान डांसर जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन के मौके पर सेलिब्रेट किया जाता है। जीन जार्ज नावेरे के लिए डांस सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि भावनाओं को अभिव्यक्ति करने का साधन भी रहा है। डांस एक आर्ट फॉर्म नहीं बल्कि एक अच्छी एक्सरसाइज भी है।

 

इसके जरिए दिल और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं। कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि डांस करने से दिल और दिमाग खुश रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अंतर्राष्ट्रीय डांस दिवस के इतिहास, महत्व और उद्देश्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय नृत्य दिवस का इतिहास

 UNESCO के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने महान नृतक जीन जार्ज नावेरे के जन्मदिन 29 अप्रैल 1982 के दिन मनाए जाने की घोषणा की गई। वह नावेरा फ्रांस के एक पारंगत बैले डांसर थे। उन्होंने डांस पर 'लेटर्स ऑन द डांस' नाम की एक किताब लिखी थी। जिसमें डांस आर्ट से जुड़ी सभी चीजें मौजूद हैं। इस किताब को पढ़कर कोई भी व्यक्ति डांस करना सीख सकता है।

अंतरराष्‍ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्‍य

इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है। इसके अलावा लोगों में डांस के प्रति जागरुकता फैलाना भी है। जिसमें दुनिया के बड़े नेतृत्वों के साथ सरकारें भी शामिल होती हैं। अंतरराष्‍ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य यह बताना भी है कि डांस खुद के लिए आनंद और उसे दूसरों के साथ साझा भी करना होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़