मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले, आंकड़ा 3,785 तक पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 3,785 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 221 पहुंच गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, जबलपुर में दो और इंदौर में एक मरीज की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 90 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 33, खरगोन में आठ, देवास, खंडवा एवं जबलपुर में सात—सात, बुरहानपुर में पांच, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 77 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 31, जबलपुर में 10, नीमच में 15 एवं खरगोन में आठ नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1935 हो गई है, जबकि भोपाल में 774, उज्जैन में 237, जबलपुर में 133, खरगोन में 89, धार में 79, रायसेन में 64, खंडवा में 59, बुरहानपुर में 60, मंदसौर में 51, देवास में 48, होशंगाबाद में 37 और नीमच में 27 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: MP में फंसे बिहार के लोगों की वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी