CRPF में कोरोना के 62 नए मामले, फिलहाल 231 जवानों का चल रहा है इलाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) की दिल्ली स्थित एक इकाई के 62 और जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ में 3.25 लाख जवान हैं जिनमें से फिलहाल 231 का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। दो जवान इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि एक की संक्रमण से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि ताजा मामले सीआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ, त्वरित कार्रवाई बल) की 194वीं बटालियन से हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए सभी जवानों को बवाना में गृह पृथक-वास में रखा गया है। दिल्ली में सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन में 137 जवान संक्रमित हैं और उन सभी को मंडोली के पृथक-वास केन्द्र में रखा गया है। सीआरपीएफ के 55 वर्षीय कर्मी की पिछले महीने मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द