‘ए जेंटलमैन’ का गीत ‘डिस्को-डिस्को’ दो दिन में लॉन्च होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2017

नयी दिल्ली। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी आने वाली फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ के गीत ‘डिस्को-डिस्को’ के दो दिन बाद लॉन्च होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गीत का एक छोटा वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए लिखा, ‘‘डिस्को डिस्को...बस दो दिन बाद।’’ वीडियो में सिद्धार्थ और फिल्म में उनकी सह-कलाकार जैकलिन फर्नांडीस एक डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। 

 

अभिनेत्री जैकलिन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर गीत का एक छोटा वीडियो साझा किया। इसमें दोनों कलाकार एक और डांस स्टेप करते नजर आ रह हैं। जैकलिन ने लिखा, ‘‘इसका इंतजार करें। डिस्को की वापसी। #दडिस्कोसांग जल्द।’’ ‘ए जेंटलमैन’ का निर्दशन कृष्ण डी के और राज निदिमोरू ने किया है। फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री