सऊदी अरब पर किया गया ‘तकनीकी रूप से आधुनिक’ साइबर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2017

रियाद। सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने देश पर ‘तकनीकी रूप से आधुनिक’ साबइर हमले का पता लगाया है। यह देश के सरकारी कंप्यूटरों को बाधित करने का हैकर्स का ताजा प्रयास है। सरकार के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केन्द्र ने बताया कि ‘हमले’ में ‘पॉवरशेल’ मैलवेयर का उपयोग किया गया। हालांकि उन्होंने हमले के स्रोत या किस सरकारी विभाग को निशाना बनाया गया, इसके बारे में नहीं बताया।

मैलवेयर एक सॉफ्टवेयर है जिसे विशेष रूप से कंप्यूटर सिस्टम को बाधित करने या क्षति पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। एजेंसी ने एक बयान में बताया, ‘‘एनसीएससी ने सऊदी अरब को निशाना बनाने वाले एक नये एडवांसड पर्सिस्टन्ट थ्रेट (एपीटी) का पता लगाया है।’’ इसमें बताया गया है कि हमले में ईमेल फिशिंग तकनीकों का उपयोग करके कंप्यूटर में घुसपैठ की गयी।’’

सऊदी अरब पर हमेशा साइबर हमला होता रहा है जिसमें ‘शमोन’ हमला भी शामिल है। यह हमला 2012 में सऊदी ऊर्जा क्षेत्र पर हुआ था, जिसमें वायरस कंप्यूटर से सभी जानकारी मिटा देता है। इस बीच अमेरिका की खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि सऊदी अरब के प्रतद्वंद्वी ईरान से यह हमला किया गया है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा