अमेरिका ने कोरोना वायरस को हराने के लिए हर मोर्चे पर युद्ध छेड़ रखा है: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ‘खतरनाक’ कोरोना वायरस को पूरी तरह से हराने के लिए उसके खिलाफ हर मोर्चे पर युद्ध छेड़ रखा है। अमेरिका में अब तक इस वायरस से 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है और यहां संक्रमित लोगों की संख्या 200,000 के पार जा चुकी है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। जॉन हॉपकिन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार बुधवार रात तक अमेरिका में 214,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5,093 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर सही जानकारी शेयर करना अपराध नहीं, जानें डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का सरल भाषा में पूरा निचोड़

ट्रंप ने अपने नियमित संवाददाता सम्मलेन में कहा कि हर मोर्चे से वायरस पर हमला किया जा रहा है चाहे वह सामाजिक दूसरी, श्रमिकों को आर्थिक सहयता पहुंचाना, त्वरित चिकित्सा देना हो या उन देशों की यात्रा बंद करना हो जहां से देश के नागरिकों को खतरा हो। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने सामाजिक दूरी समेत अन्य कदमों को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। देश में 11 कंपनियां वेंटिलेटर बनाने के कार्य में लगी हुई है।हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा था कि देश के लिए आने वाले दिन कठिनाइयों से भरे हैं लेकिन अमेरिकी इससे बाहर निकलेंगे।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर