‘मुक्केबाज’ मोदी ने ‘कोच’ आडवाणी पर ही मुक्के बरसा दिए: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

भिवानी (हरियाणा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ‘‘मुक्केबाज’’ हैं जो बेरोजगारी से मुकाबले के लिए अखाड़े में उतरे थे, लेकिन उन्होंने अपने कोच (प्रशिक्षक) और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर ही मुक्के बरसा दिए। राहुल ने भिवानी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। भिवानी भारत की ‘‘मुक्केबाजी की नर्सरी’’ के तौर पर जाना जाता है। इस जिले ने कई नामी मुक्केबाज दिए हैं, जिनमें विजेंदर सिंह भी शामिल हैं। विजेंद्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ने राहुल गांधी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप

कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। श्रुति हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बंसी लाल की पोती और मौजूदा विधायक किरण चौधरी की बेटी हैं। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा सांसद धरमवीर को ही दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Odisha के DMF फंड में भारी खामियां, CAG रिपोर्ट में स्टेडियम और अतिरिक्त मजदूरी पर खर्च उजागर

World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रूटीन में शामिल करें Cardio और वॉक

Prabhasakshi NewsRoom: China को हथियार बेचने की बात कर America ने उड़ाए Taiwan के होश, बाद में Trump ने अचानक ले लिया यू-टर्न!

29 September History: आरती साहा ने इंग्लिश चैनल पार कर रचा था इतिहास, जानें आज की प्रमुख घटनाएं